RANCHI:राजधानी सहित राज्य के अन्य इलाकों में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम खराब रहेगा। सोमवार से आंधी-पानी की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान वज्रपात पड़ने की भी आशंका जताई गई है। 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है। वहीं मध्यम से बड़े आकार के ओले भी गिर सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा आदि जिलों में अगले चार दिनों तक मौसम खराब रहेगा। वहीं रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, गुमला आदि में अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहेगा।

छिटपुट बादल छाये रहे

इधर, रविवार को भी छिटपुट बादल छाये रहे। सोमवार को राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने व मंगलवार को खासकर दक्षिणी-पूर्वी, मध्य व उत्तर-पूर्वी झारखंड के जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ ओलावृष्टि व 50 किमी प्रतिघंटा या उससे अधिक रफ्तार के साथ आंधी चल सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि फिलहाल बिहार व सब हिमालयन पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 0.9 किमी। क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है। सामान्य तापमान की अपेक्षा शनिवार को रांची के अधिकतम तापमान में 6.2 व न्यूनतम तापमान में 5.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

रविवार का तापमान (डिसे। में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 31.7 16.0