RANCHI: राजधानी की शाम बुधवार को बारिश के नाम होकर गुजरी। शाम चार बजते-बजते मूसलाधार बारिश से पूरा शहर भींग गया। इससे जहां गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं सप्तमी को शहर के पूजा पंडाल बारिश में भींग गए। बारिश के कारण कोकर दुर्गा पूजा पंडाल का तोरण द्वार गिरने को हुआ, पर इसे संभाल लिया गया। बारिश से शहर के तापमान में भी गिरावट आई। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी ए वदूद ने बताया कि झारखंड के ऊपर अपर एयर सायक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। वहीं, वेस्टर्न डिस्टर्बेस का भी असर है। इनके प्रभाव से समूचे झारखंड, वेस्ट बंगाल और पूर्वी मध्य प्रदेश में घने बादल छाये हुए हैं। इनके प्रभाव से ख्8 और ख्9 सितंबर को अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं।

क्7 एमएम हुई बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार को रांची में क्7 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। दिन का तापमान जहां फ्ख् डिग्री रिकार्ड किया गया वहीं रात का तापमान ख्ख्.ख् डिग्री। विभाग के अनुसार, ख्8, ख्9 और फ्0 सितंबर को रांची में हल्की बारिश के आसार हैं, वहीं एक अक्टूबर को बारिश के साथ थंडरस्ट्राम और डस्टस्ट्रॉम के भी आसार बन रहे हैं। यदि बारिश तेज हुई तो पूजा की रौनक पर असर पड़ेगा।

बॉक्स का मैटर

ऐसा रहेगा रांची का मौसम

दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान स्थिति

ख्8 सितंबर फ्क् डिग्री ख्ख् डिग्री बारिश संभव

ख्9 सितंबर फ्क् डिग्री ख्क् डिग्री बारिश होगी

फ्0 सितंबर फ्0 डिग्री ख्क् डिग्री बारिश होगी

0क् अक्टूबर फ्0 डिग्री ख्ख् डिग्री बारिश संभव

0ख् अक्टूबर फ्0 डिग्री ख्क् डिग्री बारिश संभव

0फ् अक्टूबर फ्क् डिग्री ख्क् डिग्री बारिश संभव

कई जगह लाइट गेट गिरे, पेड़ की डालियां भी टूटीं (बॉक्स)

: तेज आंधी और बारिश ने बुधवार को मजा किरकिरा कर दिया। लोग पूजा पंडालों में घूमने के लिए निकलने ही वाले थे कि बारिश ने मूड ऑफ कर दिया। दिन ढलने से पहले ही अलग-अलग इलाकों में जमकर बारिश हुई। भारी गर्जन के साथ बिजली भी चमकी। सबसे अधिक बारिश स्टेशन रोड, लोअर चुटिया में हुई। इससे मां दुर्गा के दर्शन करने आए लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कई पूजा पंडालों के पास की सड़क कीचड़ से सन गई। तेज हवा चलने से जगह-जगह लगे लाइट गेट गिर गए। चुटिया के महादेव मंडा में भी गेट गिरा, लेकिन इससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बादल गरजने और भारी बारिश की देखते हुए पूजा पंडाल देखने के लिए घर से निकले लोग जल्दी ही वापस लौट गए। हालांकि, देर फिर से लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

वर्जन-

झारखंड के ऊपर घने बादल छाये हुए हैं। वहीं अपर एयर सायक्लोनिक सर्कुलेशन भी झारखंड के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से राजधानी में ख्8 और ख्9 को वाइडस्प्रेड बारिश हो सकती है।

-ए वदूद, मौसम विज्ञानी, बीएयू