मॉनसून ट्राफ का है असर, मंगलवार को रांची में हुई 1.8 मिमी बारिश

RANCHI : झारखंड के ऊपर मॉनसून ट्राफ का असर है, जिससे बारिश हो रही है। पश्चिम बंगाल में एक्टिव हुए इस दबाव क्षेत्र के कारण झारखंड भी प्रभावित हो रहा है। इसका असर मंगलवार को भी देखने को मिला जहां क्.8 मिमी बारिश हुई। वहीं दिन का अधिकतम तापमान ख्8.ब् डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान ख्फ्.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिनों तक इसका असर देखने को मिलेगा। इस दौरान गरज के साथ बारिश होने की संभावना है और गर्जन वाले बादल भी तेजी से बनेंगे।

8भ् परसेंट ह्यूमिडिटी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान पदाधिकारी आरके महतो ने बताया कि इन दिनों पश्चिम बंगाल के क्षेत्र में मॉनसून ट्राफ यानी कम दबाव क्षेत्र बना हुआ है। मॉनसून वहां से होता हुआ झारखंड के उत्तरी क्षेत्र से होकर गुजर रहा है, जो बिहार से लेकर ईस्ट यूपी तक पहुंच रहा है। इस दौरान नमी का प्रवेश झारखंड में हो रहा है, जिससे ह्यूमिडिटी का प्रतिशत भी बढ़ा है। मंगलवार को दिन में 70 प्रतिशत से बढ़कर ह्यूमिडिटी 8भ् प्रतिशत तक जा पहुंची।

सावन महोत्सव

मंगलवार को रांची क्लब में लायनेस क्लब की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। सावन के ग्रीन कलर कोड में क्लब मेंबर्स ट्रेडिशनल लुक के साथ महोत्सव में शामिल हुईं। इस मौके पर विद्या अग्रवाल और पूनम बाला ने सावन के गाने गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं संध्या चौधरी ने सावन थीम पर डांस की प्रस्तुति दी। मंच का संचालन बबीता गोयल, रंजना कुमारी और पूनम बाला ने किया। क्लब की अध्यक्ष वंदिता अग्रवाल और अन्य मेम्बर्स ने मिलकर सावन थीम पर एंटरटेनिंग गेम्स भी ऑर्गनाइज कराए।