- बारिश हुई तो गर्मी से मिली राहत
BAREILLY:
दक्षिण-पश्चिम हवाएं चलने के बाद फ्राइडे को मानसूनी बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। मैक्सिमम टेम्प्रेचर 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़कने से कई दिन से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली। हालांकि उमस ने लोगों को परेशान किया। सुबह 11 बजे एकाएक बूंदे पड़ने लगीं। करीब 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई और बाद में रिमझिम-रिमझिम बूंदे काफी देर तक पड़ती रहीं। दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवाएं बादल बना रही हैं। हालांकि मानसून खंडित होने से बारिश बहुत ज्यादा नहीं हो पा रही है।
अभी और हाेगी बारिश
फ्राइडे को मैक्सिमम टेम्प्रेचर 4.4 डिग्री लुढ़क कर 31.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले 11 वर्षो में जुलाई महीने में इतना कम मैक्सिमम टेम्प्रेचर कभी नहीं रहा। वर्ष 2017 में मैक्सिमम टेम्प्रेचर 32. 1 डिग्री पर आया था। वेदर एक्सपर्ट की मानें तो अब मानसूनी बादल बन गए हैं। अगले 3-4 दिनों तक रिमझिम-रिमझिम बारिश होगी। जो उमस भरी गर्मी से राहत देगी।
धान की फसल के लिए फायदेमंद
मानसून की बारिश धान के लिए तो किसी वरदान से कम नहीं। गर्मी से झुलस रही खरीफ की फसलों को मानसूनी बारिश से राहत मिलेगी। सब्जियों को भी बारिश से फायदा है, लेकिन किसान खेत में पानी न रुकने दें। मानसूनी बारिश में भूमिगत जलस्तर में सुधार होगा। धरती की गर्मी कम होगी।
वर्ष - मैक्सिमम टेम्प्रेचर
2018 - 31.1
2017 - 32.1
2016 - 35.7
2015 - 37.1
2014 - 40.0
2013 - 35.4
2012 - 41.0
2011 - 36.8
2010 - 38.2
2009 - 38.6
2008 - 35.2
2007 - 38.4