- 24 घंटे के भीतर बदली राजापुर वार्ड की सूरत

- सुबह से चला सफाई अभियान और शाम को हुई फागिंग

ALLAHABAD: जनता जनार्दन की नाराजगी का अंदाजा अधिकारियों को है। यही कारण है कि पानी जब सिर से ऊपर निकल जाता है तो चीजें पटरी पर लौटने लगती हैं। आई नेक्स्ट में खबर छपने के बाद सोमवार को राजापुर वार्ड में ऐसा ही देखने को मिला। पिछले कई महीनों से ठप पड़ी वार्ड की सफाई व्यवस्था सुधरती नजर आई। गलियों में झाड़ू लगी तो नालियों को साफ किया गया। तंग गलियों में दवा का छिड़काव किया गया। देर शाम वार्ड में नगर निगम की ओर से फागिंग भी कराई गई।

वार्ड में सुबह-सुबह पहुंच गए सफाईकर्मी

क्7 हजार की आबादी वाले वार्ड में सोमवार सुबह ही सफाईकर्मियों ने दस्तक दे दी। बड़ी संख्या में पहुंचे कर्मियों ने वार्ड की तंग गलियों में झाड़ू लगाई। नालियों में फंसी पॉलिथिन हटाई गई। इस वार्ड में कुल नौ सफाईकर्मी तैनात हैं, जिनमें से सात को नगर निगम की ओर से लगाया गया था। इतना ही नहीं, राजापुर, कुर्मियाना, साहिल कालोनी, अशोक नगर आदि इलाकों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया। जिससे मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।

फागिंग मशीन देखकर चेहरे पर खिली मुस्कान

बता दें कि वार्ड में जलभराव और गंदगी के चलते लोग मच्छरों के प्रकोप से बहुत ज्यादा परेशान थे। इस वार्ड से अब तक आधा दर्जन से अधिक डेंगू के मरीज इस सीजन में सामने आ चुके हैं। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक मरीज मलेरिया और बुखार के चलते अपना इलाज करवा चुके हैं। इतना सब होने के बावजूद पिछले कई महीनों से नगर निगम ने यहां फागिंग नहीं करवाई थी। आई नेक्स्ट में खबर छपने के बाद सोमवार शाम को नगर निगम ने मशीन भेजकर पूरे वार्ड में फागिंग करवाई। धुआं देखकर लोगों के मुंह से भी निकला कि भईया कही महीने बाद ऐसा हुआ है। अब मच्छरों से निजात मिल जाएगी।

अब नहीं जुटाना होगा चंदा

वार्ड में साफ-सफाई, दवा का छिड़काव फागिंग नही होने से परेशान स्थानीय निवासियों ने चंदा इकट्ठा कर नगर निगम को देने का फैसला किया था। उनका कहना था कि इस पैसे से निगम हमारे वार्ड में फागिंग कराएगा। जब इसकी भनक लगी तो आई नेक्स्ट नें लोगों का साथ दिया और खबर पब्लिश की। इसका असर हुआ कि नगर निगम के अधिकारियों ने ख्ब् घंटे के भीतर वार्ड की सूरत बदल दी। दिनभर चले सफाई अभियान के बाद वार्ड के लेागों ने खुशी व्यक्त करते हुए आई नेक्स्ट को तहेदिल से धन्यवाद दिया है।

इस सहयोग के लिए वार्ड की ओर से मैं आई नेक्स्ट का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। वार्ड की तंग गलियों के हालत काफी खराब हो चुकी थी। कूड़े का ढेर लगने और फागिंग नहीं होने से मच्छरों ने आतंक मचा रखा था। दवा का छिड़काव व फागिंग होने के बाद लोगों ने राहत की संास ली है।

अहमद अली, पार्षद