-आई नेक्स्ट बनाओ, इनाम पाओ कांटेस्ट के मेगा ड्रा विनर रहे राजीव

-हिनू में पत्नी रीता सिन्हा के साथ रहता है परिवार, सर्विस में हैं राजीव

RANCHI: आई नेक्स्ट बनाओ, इनाम पाओ कांटेस्ट के मेगा ड्रा विनर राजीव रंजन सिन्हा को शुक्रवार को इनाम में रेफ्रीजरेटर मिला। हिनू में रहने वाले राजीव रंजन के साथ इनाम लेने के समय उनकी पत्नी रीता सिन्हा भी मौजूद थीं। राजीव रंजन सर्विस में हैं।

दिन की शुरुआत आई नेक्स्ट से

इनाम पाने के बाद राजीव रंजन सिन्हा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनकी दिन की शुरुआत आई नेक्स्ट न्यूज पेपर के साथ ही होती है। कम कॉस्ट में सारी खबरें देने वाला आई नेक्स्ट न्यूज पेपर रांची में बेस्ट है। मैंने इनाम में रेफ्रीजरेटर मिलने की सूचना अपने संबंधियों को फोन पर दी। सभी ने मुझे बधाई दी है।

थैंक्स आई नेक्स्ट

थैंक्स आई नेक्स्ट, मेरी ख्वाहिश पूरी करने के लिए। यह कहना है राजीव रंजन सिन्हा की वाइफ रीता सिन्हा का। वह कहती हैं कि मैं रेफ्रीजरेटर खरीदने की प्लानिंग कर ही रही थी। महीना के लास्ट होने के कारण बजट नहीं बन रहा था। नेक्स्ट मंथ में पेमेंट मिलते ही रेफ्रीजरेटर खरीदना था। लेकिन, आई नेक्स्ट ने मेरी ख्वाहिश पहले ही पूरी कर दी। अब तो पैसा भी बच गया। उन्होंने कहा कि हर सुबह आंख खुलते ही आई नेक्स्ट का इंतजार रहता है। मौके पर बरियातू हाउसिंग कॉलोनी निवासी साकेत को मोबाइल व मेन रोड में रहने वाले रेयाज मोहसिन को भी इनाम में रिस्ट वाच मिला। सभी ने आई नेक्स्ट को थैंक्स कहा।