- जवानों को आतंकियों को खत्म करने की खुली छूट

जवानों को अब गोलियां नहीं गिननी पड़ती

USNAGAR: जेएनयू प्रकरण पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगले तीन साल में देश से माओवाद को समाप्त कर दिया जाएगा। ¨हदुस्तान की बर्बादी का नारा लगाने वालों को किसी भी हाल में माफ नहीं किया जा सकता। सीमा पर जवानों को आतंकियों को खत्म करने की खुली छूट दी गई है। अब उन्हें गोलियां नहीं गिननी पड़ती। इससे आतंकियों के हौसले पस्त हुए हैं।

माओवाद में आई कमी

केंद्रीय गृहमंत्री ने शनिवार को खटीमा महोत्सव के उद्घाटन समारोह के दौरान कहा कि देश के खिलाफ काम करने वालों के प्रति सरकार का रवैया सख्त रहेगा। अगले तीन साल में माओवाद को जड़ से समाप्त कर दिया जाएगा। केंद्र में एनडीए सरकार बनने से पहले देश में क्म्ख् जिले माओवाद से प्रभावित थे। अब माओवाद प्रभावित जिलों की संख्या घटकर क्ब्क् रह गई है। पड़ोसी मुल्क नेपाल से संबंधों पर उन्होंने कहा कि नेपाल से हमेशा ही भारत के बेहतर संबंध रहे हैं और आगे भी अच्छे संबंध रहेंगे। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र के युवाओं को अ‌र्द्धसैनिक बलों की भर्ती करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री ने खटीमा महोत्सव के दौरान सीमा पर शहीद हुए क्षेत्र के क्8 जवानों के परिजनों को शाल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

केंद्र सरकार से राज्य को पर्याप्त सहयोग नहीं मिलने के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खटीमा महोत्सव में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांह में काली पट्टी बांधकर और आकाश पर काले गुब्बारे छोड़कर विरोध जताया। कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहे कांग्रेसियों को रोककर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।