lucknow@inext.co.in

LUCKNOW : वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व राज्यसभा सांसद राजनाथ सिंह 'सूर्य' का गुरुवार को राजधानी में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। उनकी इच्छा के मुताबिक उनके पुत्र सुनील सिंह ने निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को देहदान के लिए किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के एनॉटमी विभाग को सौंप दिया है। उन्होंने पांच वर्ष पहले ही देहदान का निर्णय ले लिया था और इस बाबत केजीएमयू को पत्र भेज दिया था। उनके निधन पर राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा शोक जताया है। परिजनों ने बताया कि शनिवार, 15 जून को पूर्वाह्न 11 बजे उनके पत्रकारपुरम, गोमतीनगर स्थित आवास पर शांति पाठ का आयोजन किया गया है।

पूर्व सांसद राजनाथ सिंह सूर्य के निधन पर राज्यपाल और सीएम ने जताया शोक,नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व भाजपा सांसद व पत्रकार राजनाथ सिंह सूर्य का निधन, दान किया गया शरीर, सीएम ने दी श्रद्धाजंलि

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

राजनाथ सिंह सूर्य अपने पीछे पत्नी सुधा सिंह, बेटा सुधीर सिंह, सुनील सिंह, बेटी सुनीता सिंह और दामाद रामकुमार सिंह समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैैं। दरअसल गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल ले जाकर चिकित्सक को दिखाया जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। उनके निधन की खबर फैलते ही गोमतीनगर स्थित आवास पर तमाम राजनेताओं, पत्रकारों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का जमावड़ा लगने लगा। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और मेयर संयुक्ता भाटिया समेत तमाम मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने भी गोमती नगर स्थित उनके आवास जाकर पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ा कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि राजनाथ सिंह 'सूर्य' के लेखों में विचारों की गंभीरता और राष्ट्रीयता का परिचय मिलता था। 'देहदान' करके उन्होंने सबके लिए एक आदर्श निर्मित किया है। उनके निधन से लखनऊ के पत्रकार जगत में एक रिक्तता उत्पन्न हो गई है। वहीं मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि राजनाथ सिंह 'सूर्य' ने हमेशा जन सरोकारों को प्राथमिकता दी।

पूर्व सांसद राजनाथ सिंह सूर्य के निधन पर राज्यपाल और सीएम ने जताया शोक,नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

National News inextlive from India News Desk