- तीसरे मोर्चे के मास्टर प्लान से सभी को लुभाने की कोशिश

- दंगा पीडि़त मुसलमानों के जख्मों पर लगाया मरहम

Meerut : इस बार तीसरे मोर्चे की सरकार बन कर आ रही है। केंद्र में हमारी सक्रिय भूमिका रहेगी। यूपी में सबसे ज्यादा सीटें हैं तो सपा इस मोर्चे में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में आएगी। तीसरे मोर्चे की दो मीटिंग हो चुकी है, जिसमें तय हो चुका है कि इस मोर्चे का नेता चुनाव के बाद तय हो जाएगा। अगर तीसरा मोर्चा आता है तो पूरे देश में सभी वर्गो का उद्धार किया जाएगा। ये तमाम बातें नौचंदी मैदान में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने चुनावी रैली के दौरान कहीं। वह अपनी पार्टी के प्रत्याशी शाहिद मंजूर के समर्थन में जनता को संबोधित कर रहे थे। इस रैली में सपा मुखिया ने तीसरे मोर्चे के अलावा मुसलमानों के घावों पर मरहम लगाने की कोशिश की।

आते ही खोल दिया 'तीसरा मोर्चा'

सपा सुप्रीमो ने आते ही तीसरे मोर्चे का पिटारा खोल दिया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम किसी पार्टी के साथ नहीं हैं। हम तीसरे मोर्चे की सरकार बनाएंगे। इस मोर्चे का नेता चुनाव के बाद तय होगा। उन्होंने कहा कि इस मोर्चे का नेता वही होगा, जिसकी ताकत मोर्चे में सबसे ज्यादा होगी। यूपी में 80 सीटें हैं। वहीं बाकी प्रदेशों में काफी कम सीटें हैं। सारा दारोमदार यूपी पर ही है। तीसरा मोर्चा इस बार क्भ्भ् सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

नहीं है पार्टियों के पास कैंडीडेट्स

कांग्रेस को और भाजपा पर निशाना साधते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि किसी के पास भी कोई कैंडीडेट नहीं है। दूसरी पार्टियों से इंपोर्ट कर उन्हें टिकट दिए जा रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक पार्टी में रहकर पब्लिक का विकास नहीं कर सकते हैं। तो पार्टी बदलकर उनकी सोच कैसे चेंज हो सकती है। इन बातों को कहने से पहले वो भूल गए कि कांग्रेस के ही नेता सलीम भारती ने सपा ज्वाइन की है। भले ही पार्टी ने उन्हें टिकट न दिया हो।

पार्टी ने साफ कर दी स्थिति

चुनावी घोषणा पत्रों के बारे में उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव अब ज्यादा नजदीक नहीं है। सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन बीजेपी अपना घोषणा पत्र तक जारी नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि उनके पास कोई मुद्दा होगा तो ही अपना एजेंडा पब्लिक को बताएंगे। जबकि हमारी पार्टी ने अपना एजेंडा साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो हमने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में में कहा है उसे हम पूरा करके दिखाएंगे। इस बात का पहले भी सुबूत दे दिए हैं। पार्टी की राज्य में सरकार है। जो वादे उस दौरान किए पांच सालों के वादे कार्यकाल पूरे होने से आधे समय में ही पूरे कर दिए हैं।

मुस्लिम वर्ग के लिए मरहम

मुस्लिम वोटर्स को लुभाने में भी मुलायम सिंह यादव ने कोई कसर नहीं छोड़ी। भले ही मुजफ्फरनगर दंगों के पीछे सुप्रीम कोर्ट प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहरा चुकी हो, लेकिन उन्होंने दंगे को दो दिनों में रोकने की कामयाबी को अपनी उपलब्धियों में गिनाया। उन्होंने कहा जिन मुसलमानों को नुकसान पहुंचा उन्हें सरकारी नौकरी और मुआवजा दिया गया। ऐसा आज तक किसी पार्टी के दौरान हुए दंगों में नहीं किया गया। जबकि लोगों ने मुरादाबाद और मलियाना का दंगा आज तक याद है। दंगा किसी एक पार्टी के शासन में नहीं बल्कि हर पार्टी के शासन में हुआ। उन्होंने आतंकवाद के नाम पर बेकसूर मुस्लिमों को जेल डालने की भी निंदा की और उन्हें बाहर निकालने का वादा किया। मुस्लिम लड़कियों को हाई स्कूल पास करने पर ख्0 हजार रुपए और इंटर करने वाली लड़कियों को फ्0 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं उन्होंने सभी वर्गो को मुफ्त शिक्षा देने की भी बात कही।

बढ़ाया जाएगा बेराजगारी भत्ता

सपा सुप्रीमों ने युवाओं को भी रिझाने की भी कोई कसर नहीं छोड़ी। रोजगार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कोशिश की जाएगी कि हर बेरोजगार युवा को रोजगार मिले। जब तक युवाओं को रोजगार नहीं मिलता है, तो उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। बेरोजगारी भत्ता भी बढ़ाया जाएगा। मध्यम वर्ग को लुभाने की कोशिश में उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स में राहत देगे हुए उन्होंने ख्.भ् लाख करने की घोषणा की। वहीं महंगाई को थामने के लिए फिजूल खर्च करने वालों पर लगाम कसने की बात कही। कहा कारों पर टैक्स लगाया जाएगा।