AGRA.सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो। रामगोपाल यादव आज सुबह नौ बजे आगरा पहुंच रहे हैं। इसके बाद वे भदावर हाउस के निकट शाही गार्डन में पार्टी कार्यकर्ताओं की अपराह्न तीन बजे तक मीटिंग लेंगे। इस बारे में सपा के जिला मीडिया प्रभारी अवनीन्द्र यादव ने बताया कि वे फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की मीटिंग के बाद क्क् बजे आगरा लोकसभा सीट के प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर के संजय प्लेस स्थित चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। वहीं राष्ट्रीय महासचिव मीडिया से भी मुखातिब होंगे।