जय श्री राम के नारों से गूंजा शहर

रामनवमी के अवसर पर विभिन्न अखाड़ा समितियों ने अपने-अपने क्षेत्र भव्य जुलूस निकाला और क्षेत्र का भ्रमण किया

>jamshedpur@inext.co.in

JAMSHEDPUR (28 March): रामनवमी के अवसर पर शनिवार को शहर में विभिन्न अखाड़ा समितियों ने अपने-अपने क्षेत्र भव्य जुलूस निकाला और क्षेत्र का भ्रमण किया। इसमें तरह-तरह की झांकियां निकाली गयी। जुलूस में तमाम अखाड़ा समितियों ने हिस्सा लिया। सबसे आगे महावीरी झंडे को रखा गया था। इसके पीछे झांकियों को कतारबद्ध किया गया था। झंडा और झांकी के आगे बढ़ते ही समिति के सदस्यों द्वारा करतब का प्रदर्शन शुरू हो गया। यहां अखाड़ा समिति के सदस्यों ने तरह-तरह के करतब दिखाये। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति और केंद्रीय शांति समिति के पदाधिकारियों ने भी अखाड़ों का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया।

हर तरफ श्रद्धा और भक्ति की लहर

अखाड़ा समितियों की ओर से आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी थी। चमचमाती तलवार, तीर, फरसा और भाला, लाठी आदि पारंपरिक हथियारों से खिलाडि़यों ने करतब दिखाए। डंका-ताशे की आवाज वातावरण को झंकृत कर रही थी। जुलूस निकलने से पूर्व विभिन्न हनुमान मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना होती रही। मंदिरों में भक्तों के आने का तांता लगा रहा। श्री श्री हनुमान अखाड़ा रामदास भट्ठा कांट्रेक्टर्स एरिया बिष्टुपुर (बबुआ महतो अखाड़ा) शाम को पगड़ीपोशी आयोजन किया गया। इसमें समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इसके बाद निकाले गए जुलूस में छह से क्0 वर्ष के बच्चे पारंपरिक हथियारों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाया। जुलूस ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। जुलूस में कोलकाता से आया सिंहबाजा और डंका ने भी खूब कमाल दिखाया। रात में अखाड़ा परिसर में सह भोज का आयोजन किया गया। बूढ़ा मंडल अखाड़ा डिमना रोड मानगो में बंगाल के कलाकारों ने छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया। खड़गपुर से आई डंका और ताशा पार्टी के सदस्यों ने इनका साथ दिया। यहां देर रात तक छऊ नृत्य का कायर्1क्रम चला।

दिखाए हैरतंगेज करतब

श्री श्री राम-लक्ष्मण हनुमान अखाड़ा एनएच-फ्फ् मानगो के रामनवमी अखाड़े में शनिवार को मणिपुर के फ्भ् खिलाडि़यों की टीम ने अपने हैरतअंगेज करतबों से लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। कलाकारों ने तलवारबाजी, मार्शल आर्ट आदि का प्रदर्शन किया। इनके साथ ही अखाड़े के स्थानीय कलाकर भी पारंपरिक हथियारों के साथ युद्ध कौशल का बेहतरीन नमूना पेश किया। रामगढ़ से आई डंका और ताशा पार्टी ने इनका भरपूर साथ दिया। रजक अखाड़ा सोनारी में बुजुर्गो ने लाठी के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए। इनके करतब देखकर लोग दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो गए। इन बुजुर्गो के साथ ही छोटी-छोटी बच्चियों ने भी पारंपरिक हथियारों के साथ प्रदर्शन किया। नवमी को सामाज के लोगों ने एक साथ बैठकर भोग ग्रहण किया और पगड़ी समारोह का भी आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न समाजों के लोगों को सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

श्री श्री बजरंग विजय मंदिर जम्बू अखाड़ा भालूबासा में आयोजित रामनवमी महोत्सव में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अखाड़ा परिसर में लगाई गई स्वचालित झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। स्वचालित झांकियों में एफिल टावर, ताजमहल, स्टैचू ऑफ लिबर्टी का भी प्रदर्शन किया गया है। पूरे अखाड़ा परिसर को थ्री डी एलईडी लाइट से सजाया गया है। श्रीश्री बनराज अखाड़ा नया लाइन सोनारी में शनिवार को ओडिशा व पश्चिम बंगाल से आए कलाकार छऊ नृत्य और करतबबाजी का उम्दा प्रदर्शन किया। इसके साथ ही ख्ख् डंकों की ताल और विद्युत सज्जा भी आकर्षण का केंद्र रहा।