- घरों में कन्या जीमाने के साथ लोगों ने किया व्रत परायण

- समितियों ने प्रसाद वितरण किया मंदिरों में हुए महाआरती के आयोजन

BAREILLY:

श्रद्धालुओं के हाथों में पूजन की थाल, चेहरों पर प्रस्फुटित होती आस्था की चमक, मां शेरावालिए और जय मां अम्बे के जयकारे, शीश झुकाकर मां से मुरादें मांगते भक्त, मां के दर्शन को मंदिरों के बाहर लगी लंबी लाइन कुछ ऐसा ही नजारा रहा मंदिरों में नवरात्रि के नवमी के अवसर पर। सैटरडे को मां सिद्धिदात्री का पूजन किया गया। मां को विदा करने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। रामनवमी के मौके पर मंदिरों और घरों में लोगों ने कन्याओं को जीमाया। सुख, शांति के लिए मंदिरों में हवन भी किया। पंडाल में पुष्पांजलि पूजा की गई। इसके बाद उपस्थित भक्तों ने मां का प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद वितरण के बाद कमेटीज ने विशाल भोग का आयोजन किया।

देर शाम तक हुए मां के दर्शन

नवरात्रि की नवमी के मौके पर मां सिद्धिदात्री के पूजन के लिए सिटी के सभी मंदिरों में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। घरों से सजाकर लाई गई पूजन की थाल से लोगों ने मां का पूजन कर जल अर्पण किया। वहीं, कुछ ने मंदिर परिसर के बाहर लगी फूल, फल, नारियल और चुनरी की टोकरी से भी मां का पूजन अर्चन किया। मां के दर्शन के बाद घर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने कन्या जीमायी और फिर नौ दिनों के अखंड व्रत का परायण किया। इसके अलावा भक्तों के जत्थे ने शहर के त्रिवटीनाथ, तपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ, अलखनाथ, धोपश्वरनाथ, पशुपतिनाथ और बाबा अलखनाथ के शिवालयों में भोलेनाथ के साथ राम जानकी और हनुमान जी के दर्शन कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। भोर से ही शुरू हुआ मां के दर्शन और पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

क्00क् दीपों से हुइर् महाआरती

शहर की समितियों ने नवमी के मौके पर प्रोग्राम ऑर्गनाइज किए। श्री महाआरती महोत्सव आयोजन सेवा समिति की ओर से मां मनोकामना वैष्णो धाम मंदिर में क्00क् दीपों से महाआरती की गई। इस मौके पर संजू रस्तोगी, अनिल वैश्य, प्रदीप रस्तोगी, लक्ष्मी नारायण मौजूद रहे। शिवशक्ति दुर्गाजी मंदिर में सांस्कृतिक एंव सामाजिक संदेशों के साथ नवरात्रि मनाई गई। हिन्दू सेना द्वारा कालीबाड़ी मंदिर पर महाआरती की गई। श्री हरे राम ग्वाल बाल भगवती सेवा समिति द्वारा सुभाषनगर नवदुर्गा मंदिर पर महाआरती की गई।

राम नवमी पर संकीर्तन का आयोजन

भगवान राम का जन्मदिवस मनाने के लिए सिटी के कई एरियाज में शोभायात्रा एवं संकीर्तन का आयोजन किया गया। श्री राधामाधव संकीर्तन मंडल की ओर से युगल विहार में भगवन्नाम संकीर्तन एवं प्रकटोत्सव सेलीब्रेट हुआ। श्री शिरडी साई सेवा ट्रस्ट द्वारा गणेश गायत्री पूजन, कलश पूजन, शिवपूजन, दुर्गापूजन, शिव महाभिषेक किया गया। श्री हरे राम ग्वाल बाल भगवती सेवा समिति की ओर से देर शाम राम जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें श्रीराम परिवार की झांकी में ग्वाल बालों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। महानगर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन द्वारा राम बारात की शोभायात्रा निकाली गई। जिसका बानखाना चौराहे पर पुष्ववर्षा कर स्वागत किया गया। श्री भूमिसेन मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित नवदिवसीय रामकथा का समापन समारोह मनाया गया। श्री शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा मां मनोकामना वैष्णो धाम मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। श्री हरि मंदिर में इस अवसर पर देर शाम राम नवमी महोत्सव का आयोजन किया गया।