- टिपीकल रहा सैन्य विज्ञान का पेपर

Meerut: यूपी बोर्ड के इंटर सैन्य विज्ञान के एग्जाम में राम-रावण के युद्ध पर उठे सवाल ने सभी को घुमा दिया। हालांकि टीचर्स के अनुसार सवाल अच्छा था। मगर स्टूडेंट्स इस सवाल को मुश्किल बता रहे थे। एग्जाम में राम-रावण के युद्ध संबंधित स्त्रोतों के विषय में पूछा गया। वहीं क्97क् के भारत-पाक युद्ध में भारतीय नौ सेना के योगदान वाले क्वेश्चन में भी स्टूडेंट्स उलझे रहे। इसके अलावा पानीपत के प्रथम संग्राम और महाकाव्य काल में प्रचलित सैन्य संगठन की विवेचना को लेकर पांच नंबर का सवाल पूछा गया।