- राम बारात में हुरियारों ने राहगीरों को रंगों से नहलाकर, गले मिलकर दी होली की बधाई

<

- राम बारात में हुरियारों ने राहगीरों को रंगों से नहलाकर, गले मिलकर दी होली की बधाई

BAREILLY:

BAREILLY:

श्री राम लीला सभा की ओर से चल रही रामलीला में थर्सडे को रामबारात का मंचन किया गया। होली की पूर्व संध्या पर आयोजित रामबारात में हुरियारों ने जमकर मस्ती की। सड़कें रंगों से सराबोर रहीं तो चेहरे गुलाल से लाल रहे। गगनभेदी जयकारों के बीच पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने हरी झंडी दिखाकर बारात को रवाना किया, जिसके पीछे सैकड़ों हुरियारे रंग उड़ाते श्री राम के जयकारे लगाते रहे।

गिले शिकवे हैं तो क्या हुआ

जी हां, इन्हीं अल्फाजों के साथ शहर में सतरंगी सूर्योदय हुआ। राम बारात के रूट पर सतरंगी नजारा दिखा। आने जाने वाले लोगों को रंग में रंगने की मानो होड़ सी रही। बच्चों के साथ ही बड़े भी रंगीन दिखे। राहगीरों में से कुछ ने इसका बुरा न माना, तो कुछ को यह नागवार गुजरा, लेकिन होली की मस्ती में चूर हुरियारों ने यदि बुरा मानने वालों से गले मिलकर गिले शिकवे दूर कर लिए। वहीं, बुरा न मानो होली है का जुमला लोगों को बरबस ही याद आ गया। तो चेहरे पर मुस्कान का पुट लिए हुए लोग आगे बढ़ गए। होली रंगों समेत रंगों से रंग मिलाने का पर्व भी है।

कबीरा सा रा रा रा।

जय श्री राम का जयघोष, रंगों की तेज फुहार, जोश में नाचते गाते हुरियारे, मस्ती की बौछार पर झूमते हुड़दंगी। ऐसा ही नजारा रहा होली की पूर्वसंध्या पर। घरों, दुकानों, गाडि़यों की छतों, सड़कें, गलियां शायद ही कोई ऐसी जगह शेष हो जहां, हुरियारों की फौज गुजरने वालों पर रंगों की बारिश न कर रही हो। होली का बरेलियंस ने अजीमुश्शान स्वागत किया, जिसमें सर्वधर्म समभाव दिखा। करीब भ् हजार से ज्यादा संख्या में हुरियारे सड़कों पर मौजूद रहे। कहां पहुंची रामबारात, लोकेशन क्या हैयह जुमला देर रात तक लोगों की जुबान पर रहा।

पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

रामबारात के सिंहासन नरसिंह भगवान व अन्य देवी देवताओं की करीब तीन झांकियां शामिल रहीं। सिंहासन से प्रसाद वितरण का क्रम जारी रहा। करीब ब्0 से ज्यादा स्थलों पर बारात का स्वागत हुआ। इसमें श्री नाथ नगरी जलाभिषेक समिति, श्री नाथ नगरी सेवा समिति, मानव सेवा क्लब, उप्र। कौमी एकता संस्था, युवा लोधी सभा समेत करीब क्ब् से ज्यादा समितियों ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। हुरियारों पर समिति के लोगों ने पंप के जरिए रंगों की बौछार की। वहीं, जवाबी हमले में हुरियारों ने भी पदाधिकारियों को सराबोर किया। डीजे, म्यूजिकल ग्रुप, भांगड़ा व अन्य बैंड बाजों से गुलजार बारात में होली सेलीब्रेशन की धुनें बजती रहीं।

बारात ने रोका सफर

थर्सडे को राम बारात के गुजरने वाले रूट से शहर जाम के आगोश में रहा। इसमें बड़ी बमनपुरी, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, कोतवाली, नॉवेल्टी चौराहा, पुराना बस अड्डा, कालीबाड़ी, शहामतगंज, बड़ा बाजार, मठ की चौकी, शाहदाना, कुंवरपुर और चमन मठिया पर राम बारात के गुजरने तक घंटों तक जाम लगा रहा।