- 18 सितंबर से शुरू होगी शहर की सबसे प्राचीन रामलीला

- 4 अक्टूबर को होगा रामलीला का समापन

मेरठ। शहर की सबसे प्राचीन शहर रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। 18 सितंबर को महादेव की बारात के साथ रामलीला की शुरुआत की जाएगी। रामलीला का समापन 4 अक्टूबर को होगा।

जिमखाना मैदान में होगी रामलीला

कमेटी द्वारा 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जिमखाना मैदान में रामलीला का मंचन होगा। इसमें नारद मोह, रावण जन्म, पृथ्वी पुकार, श्री राम जन्मोत्सव, जनकपुरी प्रवेश, भगवान राम की बारात, सीता की खोज, लंका दहन, सेतु बंध, कुम्भकरण वध, मेघनाथ वध, राम रावण युद्ध आदि का मंचन किया जाएगा।

70 फुट का होगा रावण

रामलीला कमेटी द्वारा हर साल की तरह इस साल भी करीब 70 फुट के रावण का रामलीला मैदान में दहन किया जाएगा। इसके अलावा मेघनाद और कुंभकर्ण का दहन जीमखाना मैदान में ही किया जाएगा।

वर्जन

श्री रामलीला कमेटी द्वारा पूर्ण श्रद्धा व भक्ति के साथ इतिहास के तथ्यों को संजोकर रामलीला का मंचन किया जाता है।

- जितेंद्रमणि, अध्यक्ष

रामलीला के सभी पात्रों का चयन उनकी काबलियत और चरित्रों से मिलान के बाद किया गया है।

- मनोज अग्रवाल, संयोजक

रामलीला में हर साल हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ रहती है। इसलिए रावण दहन का कार्यक्रम रामलीला मैदान में किया जाता है।

- विकास शर्मा, कोषाध्यक्ष