-रामनवमी शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

-अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन व हैरतअंगेज कारनामों ने मोहा मन

RANCHI: रांची अयोध्या से दूर है, लेकिन राम और उनके सर्वश्रेष्ठ भक्त हनुमान के नजदीक। जी हां, रांची में शुक्रवार को रामनवमी शोभायात्रा में उमड़े जनसैलाब ने यह साबित कर दिया। जयश्रीराम व जय हनुमान के गगनभेदी जयकारों से पूरी रांची गूंज उठी। वहीं, शोभायात्रा में शौर्य व पराक्रम की अभिव्यक्ति भी देखने को मिली। दिन के फ्.फ्0 बजे से ही शहर के विभिन्न अखाड़ों से जुलूस निकलने लगे। विभिन्न महावीर मंडलों की ओर से निकाली गई इस शोभायात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल हुए। अल्बर्ट एक्का चौक पर फ् बजे से ही हुजूम उमड़ पड़ा। पांच बजते बजते शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, लालपुर, मेन रोड, तपोवन मंदिर क्षेत्र महावीरी झंडों व श्रद्धालुओं से पट गया। अखाड़ाधारी युवकों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। अल्बर्ट एक्का चौक पर जुलूस के मुख्य मिलान में सीएम रघुवर दास, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजय वर्गीय सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद थे। मौके पर लोगों ने पारंपरिक हथियार का प्रदर्शन किया। वहीं ताशा की धुन पर थिरकते कदमों ने श्रद्धालुओं के जोश को बढ़ाया।

फूलों की बारिश

शाम भ्.ब्भ् बजे आसमान से फूलों की बारिश की गई। रामभक्तों पर हेलीकॉप्टर से गेंदा और गुलाब फूल की पंखुडि़यां बरसाई गई। अबीर और गुलाल भी बरसाए गए। अलबर्ट एक्का चौक से तपोवन मंदिर तक हेलीकॉप्टर से फूलों का बारिश का विहंगम दृश्य सबको हतप्रभ कर रहा था।

क्भ्क् मीटर के झंडे का आकर्षण

रातू रोड स्थित नेशनल क्लब, हीनू स्थित गंगा खटाल और मनोकामना पूर्ण मंदिर से रामभक्त अलग-अलग सबसे ऊंचे महावीरी पताकों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। तीनों पताकों की उंचाई क्भ्क्-क्भ्क् मीटर के करीब थी।

हर धर्म-संप्रदाय ने किया स्वागत

शोभायात्रा में महावीरी झंडा लेकर गुजरने वाले मागरें पर हर धर्म और सम्प्रदाय के लोग श्रद्धालुओं की सेवा करते दिखे। मेन रोड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कलवार कलचूरी युवा संघ, झारखंड समाचार पत्र विक्रेता संघ, एकल अभियान झारखंड, जेसीआई, विजय वर्गीय वैश्य समाज, सेंट्रल मोहर्रम कमिटी की ओर से स्वागत शिविर लगाकर गुड़, चना व शर्बत बांटे गए। अंजुमन इस्लामिया की ओर से चिकित्सा शिविर भी लगाया गया।

नारी कमिटी ने कराया शक्ति का अहसास

महावीर मंडल केंद्रीय महिला समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा को आभा सिन्हा ने लीड किया। तलवारबाजी के साथ महिलाओं ने करतब भी दिखाए। शोभायात्रा में दर्जनों महावीरी पताकाओं के साथ महिलाएं शामिल हुईं।

ब्रह्मऋषि युवा मंच ने लगाया सेवा शिविर

रामनवमी के मौके पर कोकर में ब्रह्मऋषि युवा मंच ने सेवा शिविर लगाया। विभिन्न अखाड़ाधारियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल लोगों के बीच गुड़, चना व शरबत का वितरण किया गया। शिविर का नेतृत्व नीरज शर्मा ने किया।