RANCHI: राजधानी में चल रहीं सिटी बसों की रफ्तार पर लगाम कसने वाला है। रांची नगर निगम इन बसों में स्पीड गवर्नर लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए टेंडर भी फाइनल हो चुका है। ऐसे में अब सिटी बस की जैसे ही रफ्तार बढ़ेगी तो डिवाइस में इसका अलर्ट आ जाएगा। रफ्तार कंट्रोल में होने से एक्सीडेंट कम होंगे। बताते चलें कि राजधानी में सिटी बसों के संचालन का जिम्मा दो संचालकों किशोर मंत्री व सुरेश सिंह को दिया गया है, जिनके द्वारा नई और पुरानी दोनों तरह की बसों का संचालन किया जा रहा है।

पुराने म्भ् बसों में लगेंगे स्पीड गवर्नर

सिटी में टोटल 9क् बसों का परिचालन हो रहा है। इसमें से म्भ् पुरानी बसें हैं, जबकि ख्म् नई बसों को भी सड़कों पर उतारा गया है। ऐसे में पुरानी म्भ् बसों में स्पीड गवर्नर लगाया जाएगा। वहीं, नई बसों में पहले ही स्पीड गवर्नर लगा हुआ है, जिसे एक्टिवेट कर दिया जाएगा। इसके बाद सभी बसों में स्पीड गवर्नर काम करेगा।

सभी बसों में जीपीएस भी लगाने का निर्देश

नई बसों के साथ ही पुरानी बसें भी सिटी की सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। इनमें अधिकतर बसों में जीपीएस नहीं लगा है। इससे निगम से बसों का रूट पता नहीं चल पाता। ऐसे में सभी बसों में जीपीएस लगाने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, कुछ बसों को संचालक ने फिलहाल बंद कर दिया है।