RANCHI: रांची डिस्ट्रिक्ट इ-रिक्शा व ठेला संचालक संघ के बैनर चले संचालकों ने सोमवार को रांची नगर निगम का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के मेन गेट में ताला बंद कर दिया। वहीं रोड जाम कर धरने पर बैठ गए। इतना ही नहीं, चालकों ने रांची नगर निगम की मनमानी के विरोध में दो घंटे तक आरएमसी के सामने रोड भी जाम किया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं चालकों ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें राजधानी में इ-रिक्शा के लिए तय किए गए रूट पास को खत्म करने समेत कई मांगें रखीं।

दोबारा चालान काटने से होती है परेशानी

इ-रिक्शा चालकों ने कहा कि वे लोग तय रूट पर ही इ-रिक्शा चलाते है। इस बीच अगर दूसरे रूट पर गलती से चले जाएं तो आरएमसी की टीम चालान काट देती है। वहीं उसी दिन अगर ट्रैफिक वाले पकड़ लें तो वो भी फाइन वसूलते है। लेकिन इसके बदले में कोई रसीद भी नहीं देते। ऐसे में दिनभर की कमाई तो उनके हाथों में चली जाती है। इसलिए आरएमसी को रूट पास सिस्टम खत्म करते हुए फाइन पर रोक लगाने की जरूरत है। तभी हमसब गरीब परिवार के लोग बच्चों का पालन-पोषण कर सकेंगे।