स्लग: स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में 1947 करोड़ का बजट पेश

-सिटी में रोड, नाली, पानी व स्वच्छता पर खर्च किए जाएंगे पैसे

-पार्षदों ने बजट में बढ़ोतरी करने का रखा प्रस्ताव

RANCHI (12 Feb): रांची नगर निगम की स्टैंडिंग कमिटी की बैठक सोमवार को मेयर आशा लकड़ा की अध्यक्षता में हुई। राजधानी के विकास के लिए 1947 करोड़ का बजट कमिटी के सामने पेश किया गया। इसमें रांची नगर निगम को होने वाली आय और सरकार से मिलने वाला फंड भी शामिल है। पार्षद अरुण झा ने बजट में वार्ड विकास के लिए 5 करोड़ की राशि को बढ़ाकर 10 करोड़, पानी के लिए 2 करोड़ से बढ़ा कर 5 करोड़ करने का प्रस्ताव रखा। जिसपर चर्चा करने के बाद कमिटी ने इसे पारित कर दिया। वहीं, रांची नगर निगम बोर्ड की मीटिंग में इसे स्वीकृति प्रदान की जाएगी। बैठक में इसके अलावा 8 कर्मचारियों के सेवा विस्तार को मंजूरी के प्रस्ताव को भी कमिटी ने हरी झंडी दे दी। मौके पर डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, नगर आयुक्त डॉ। शांतनु कुमार अग्रहरि के अलावा निगम के अधिकारी मौजूद थे।

.

कहां कितना खर्च

-10-60 करोड़ में होगा वार्ड का विकास

-05 करोड़ चापानल लगाने और रिपेयर

-112 करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें

-55.55 करोड़ से होगा नाली निर्माण

-20 करोड़ से पाइपलाइन का एक्सटेंशन

-30 करोड़ से बनाए जाएंगे पब्लिक टॉयलेट

-22 करोड़ मूविंग कार्ट और वेंडिंग जोन पर खर्च

-27 करोड़ से होगा नगर निगम भवन का निर्माण

-02 करोड़ वार्ड आफिस और फर्नीचर खरीदने के लिए

-02 करोड़ से नगर निगम का सॉफ्टवेयर अपडेट

-03 करोड़ पार्क के ब्यूटीफिकेशन पर किए जाएंगे खर्च

-30-78 करोड़ रुपए पब्लिक व इंडीविजुअल टॉयलेट पर

-02 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे मच्छर मारने में

बैठक में छाए कई मुद्दे

-घटिया काम के बावजूद पारस कंस्ट्रक्शन के काम की कोई जांच नहीं होती

-दूसरों के डॉक्यूमेंट पर कर रहा काम, फिर भी कार्रवाई नहीं

-कई बार डीबार के बाद भी कंपनी ब्लैक लिस्टेड नहीं

-निगम में रिटायर्ड कर्मचारियों की जगह युवाओं को काम देने की मांग

-नगर आयुक्त ने कंपनी की जांच कराने की बात कहीं

नगर आयुक्त ने गिनाइर् उपबल्धियां

-दो नए पाकरें का उद्घाटन

-एलईडी लाइट से जगमग शहर

-कांके में स्लॉटर हाउस का टेंडर

-सीवरेज-ड्रेनेज और साफ-सफाई बेहतर