-नगर निगम चुनाव में वोटर्स कन्फ्यूज, वार्ड बदलने से बढ़ी परेशानी

-वोटर लिस्ट की त्रुटियों को लेकर मतदान में कमी की आशंका

RANCHI (12 April):16 अप्रैल को होने वाले रांची नगर निगम के चुनाव में वोटर वोट देने के लिए कहां जाएंगे, इसको लेकर भारी कन्फ्यूजन बना हुआ है। वोटर लिस्ट की गड़बड़ी के कारण रांची नगर निगम क्षेत्र के सैकड़ों मतदाता इस बार अपने वोटिंग राइट्स का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। किसी वार्ड के वोटर के नाम ही मतदाता सूची से गायब हैं, तो किसी वार्ड के सभी वोटर दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिए गए हैं। इसे लेकर मतदाताओं में ि1नराशा है।

कम हो सकता है मतदान

जिस तरह से अधिकतर बूथों में बदलाव किया गया है। इसके बाद वोटिंग प्रतिशत बढ़ने पर संशय बढ़ गया है। मतदाताओं को एक किमी के दायरे में बूथ उपलब्ध कराने की योजना थी, उसी आधार पर वोटरों की लिस्ट भी तैयार होनी थी, लेकिन वोटर लिस्ट की जैसी त्रुटियां सामने आ रही हैं, उससे वोटिंग प्रतिशत घटने की आशंका बढ़ गई है। क्योंकि अधिक दूरी तय कर वोट देने से मतदाता परहेज करने की बात कह रहे हैं।

.बॉक्स

हिन्दपीढ़ी के लोग कांटाटोली में देंगे वोट

बूथ बदलने से वोटर परेशान हैं। वार्ड नंबर 22 में हिंदपीढ़ी स्थित निजाम नगर के लोग परेशानी झेल रहे हैं। यहां करीब 643 मतदाता हैं, लेकिन उन्हें वार्ड 11 का वोटर बना दिया गया है। परेशानी की बात यह है कि वार्ड 11 कांटाटोली एरिया में आता है। यानी हिंदपीढ़ी के लोगों को वोट देने के लिए लगभग चार किमी दूर कांटाटोली जाना पड़ेगा। अब परेशानी यह है कि युवा और जवान वोटर तो चले भी जाएं, लेकिन बुजुर्ग और महिलाओं के वोट का क्या होगा।

अधिकतर लोगों को बूथ्ा पता नही

बहुत सारे वोटर हैं जो वोट देने के लिए जाना चाहते हैं लेकिन वो कहां जाएंगे इसको लेकर परेशान हैं। वार्ड बदल जाने से वोटर प्रत्याशियों को भी नहीं पहचानते हैं। अपने वार्ड में जितने प्रत्याशी हैँ उनको तो जानते हैं लेकिन उनको वोट नहीं कर पाएंगे, क्योंकि उनका नाम दूसरे वार्ड में है। वार्ड नंबर 22 में जो मतदाता रहते हैं उनको वार्ड नंबर 11 में वोट देना है। वार्ड 11 के प्रत्याशी कौन-कौन हैं, उन्हें न तो मालूम है और न ही वे लोग उन्हें पहचानते हैं। ऐसे में वोट करने क्यों जाएंगे। ऊपर से बूथ की दूरी घर से काफ अधिक है। इसलिए परिवार की महिलाओं और बुजुर्ग को भी जाने में परेशानी होगी।

वर्जन

अब चुनाव के लिए वोटिंग का समय नजदीक आ गया है। ऐसे में वोटर लिस्ट में सुधार पर बात करना संभव नहीं है। चुनाव के बाद ही अब कुछ हो सकता है।

-राय महिमापत रे, डीसी, रांची