नहीं हुआ काम का बंटवारा

सिटी की सफाई व्यवस्था का जिम्मा रांची नगर निगम द्वारा जिन आठ रजिस्टर्ड एनजीओ के बीच बांटा जाना था, उन्हें यह जिम्मा नहीं दिया गया है। उनके बीच काम का बंटवारा थर्सडे को होना था, लेकिन रांची नगर निगम ने यह बंटवारा किया ही नहीं। हालांकि, इनको सिटी की सफाई व्यवस्था एक जनवरी 2014 से संभालनी है। रांची नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी, एटूजेड और रांची नगर निगम के वार्ड पार्षद। इन तीनों की आपसी लड़ाई का नतीजा है कि रांची में जगह-जगह कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है और आम पŽिलक परेशान हो रही है। काफी विवाद और आंदोलन के बीच एटूजेड को सिटी की सफाई व्यवस्था का काम मिला। पर अब एटूजेड कंपनी को रांची नगर निगम ने टर्मिनेट कर दिया है। लेकिन, अब भी सिटी की सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी है।