RANCHI:सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन के विरोध में आदिवासी संघर्ष मोर्चा की रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रैली मोरहाबादी मैदान में होनी है, ऐसे में मैदान को चार जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन का प्रभार मजिस्ट्रेट व इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस अधिकारी को दिया गया है। रांची के शहरी क्षेत्र को भी चार जोन में बांटा गया है। शहर के प्रत्येक जोन का प्रभार डीएसपी स्तर के पुलिस पदाधिकारी को दिया गया है। प्रत्येक जोन में आंसू गैस का दस्ता, रबड़ बुलेट दिया गया है। शुक्रवार को रांची पुलिस लाइन में एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने रैली में तैनात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के संबंध में ब्रीफिंग दी। इस बाबत एसएसपी ने थानेदारों को एरिया वाइज नेताओं की सूची सौंपी हैं, उन्हें रात में ही नजरबंद करने का आदेश दिया गया है।

ये हैं जोन डिटेल्स

जोन वन: चुटिया थाना में मुख्यालय होगा। लोअर बाजार, चुटिया व लालपुर थाने को इस जोन में रखा गया है। प्रभार डीएसपी शंभू कुमार सिंह के जिम्मे है।

जोन ख्: कोतवाली थाने में मुख्यालय होगा। कोतवाली, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट, सुखदेवनगर और पंडरा ओपी के इलाके को इसके अंतर्गत रखा गया है। इसका प्रभार कोतवाली डीएसपी बहामन टूटी के जिम्मे होगा।

जोन फ्: मुख्यालय सदर थाना में होगा। सदर, गोंदा, बरियातू, मेसरा ओपी, खेलगांव ओपी इस जोन में हैं। सदर डीएसपी विकासचंद्र श्रीवास्तव को इस जोन की जिम्मेदारी दी गई है।

जोन ब्: मुख्यालय डोरंडा थाना में होगा। डोरंडा, अरगोड़ा, जगन्नाथपुर, तुपुदाना, पुंदाग, धुर्वा थाने को इस जोन में रखा गया है। इसकी जिम्मेदारी हटिया डीएसपी शिवेंद्र को दी गई है।

नौ ड्राप गेट बने

नौ ड्राप गेट मोरहाबादी मैदान के चारों तरफ पुलिस ने बनाए हैं। रैली स्थल की निगहबानी के लिए चार सीसीटीवी कैमरे और दो वीडियो कैमरे लगाए गए हैं। रांची शहर में एंट्री के सभी रास्तों पर भी ड्राप गेट बनाए गए हैं।