-सीएम रघुवर दास ने प्रमोशन की लगाई मुहर, डिपार्टमेंट को भेजा आदेश

-एमएस भाटिया व एमएल मीणा बने एडीजी, रांची एसएसपी सहित सात अधिकारी डीआइजी में प्रोन्नत

RANCHI: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के क्फ् आइपीएस अफसरों के प्रमोशन पर अपनी मुहर लगा दी है। इससे संबंधित आदेश विभाग को भेज दिया गया है। उक्त प्रमोशन की अवधि एक जनवरी, ख्0क्8 से प्रभावी होगी। एमएस भाटिया (केंद्रीय प्रतिनियुक्तिपर हैं, आते ही एडीजी रैंक मिलेगा) व मुरारी लाल मीणा (वर्तमान में आइजी मुख्यालय) एडीजी बने हैं। डीआइजी कार्मिक शंभू ठाकुर आइजी में प्रोन्नत हुए हैं।

प्रभारी डीआइजी से डीआइजी बने

होमकर अमोल वेणुकांत (डीआइजी रांची), प्रभात कुमार (डीआइजी बोकारो), निरंजन प्रसाद (डीआइजी एसीबी) व मदन मोहन लाल (डीआइजी बजट : इन्हें एक जनवरी ख्0क्7 से ही प्रोन्नति दी गई है)।

सेलेक्शन ग्रेड से डीआइजी में प्रोन्नति

कुलदीप द्विवेदी (वर्तमान में एसएसपी रांची), अभिषेक व पंकज कंबोज (दोनों केंद्रीय प्रतिनियुक्तिपर हैं, आते ही डीआइजी होंगे), असीम विक्रांत मिंज (वर्तमान में एसपी एसीबी), मनोज कुमार सिंह (वर्तमान में एसपी एसीबी) व चंद्रशेखर प्रसाद। आइपीएस अफसरों के प्रमोशन से रांची समेत राज्य भर में क्राइम पर लगाम लगने की उम्मीद है।