RANCHI: रांची यूनिवर्सिटी का फ्0वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को हो रहा है। दीक्षांत मंडप में सुबह क्0 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद सेशन ख्0क्ब्-क्भ् के टॉपर्स को 99 गोल्ड मेडल और ग्रेजुएट्स को ख्9फ्क् डिग्रियां बांटी जाएंगी। चीफ गेस्ट लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन होंगी, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता गवर्नर द्रौपदी मुर्मू करेंगी। मौके पर सीएम रघुवर दास व शिक्षा मंत्री नीरा यादव विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। मुख्य समारोह ढाई घंटे का होगा। प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन शनिवार की दोपहर रांची पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। देर शाम वह आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत पूर्व संध्या समारोह में भी शामिल हुईं।

भ्8 ग‌र्ल्स को मिलेगा गोल्ड

रांची यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ रमेश पांडेय ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 99 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। इनमें भ्8 सिर्फ ग‌र्ल्स हैं। सेशन ख्0क्ब् में भ्0 गोल्ड मेडल दिए जा रहे हैं, जिसमें फ्म् लड़कियां हैं। सेशन ख्0क्भ् में ब्9 गोल्ड मेडल दिए जा रहे हैं, जिसमें ख्ख् लड़कियां हैं। बीएड की परीक्षाफल में देरी की वजह से सेशन ख्0क्भ् में बीएड के स्टूडेंट्स को भी गोल्ड मेडल नहीं दिया जा सका है।

मिलेंगे पांच स्पॉन्सर गोल्ड मेडल

एमबीबीएस टॉपर को ब्रम्हेश्वर प्रसाद मेमोरियल गोल्ड मेडल दिया जाएगा। एमबीबीएस में ओवर ऑल टॉपर को सावित्री देवी गुप्ता मेमोरियल गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा। प्रेम कुमार पोद्दार मेमोरियल गोल्ड मेडल कॉमर्स के बेस्ट ग्रेजुएट को दिया जाएगा। एलपी विद्यार्थी मेमोरियल गोल्ड मेडल एंथ्रोपोलॉजी से एमए करने वाले एसटी कैंडिडेट को मिलेगा। वहीं, देवी प्रसाद मेमोरियल गोल्ड मेडल एलएलबी के टॉपर को दिया जाएगा।

गोल्ड मेडल पर पौने चार लाख खर्च

रांची यूनिवर्सिटी ने फ् लाख 7ख् हजार रुपए गोल्ड मेडल के लिए खर्च किया है। साधारण एक गोल्ड मेडल के लिए फ् हजार रुपए और स्फेसिफिक(स्पॉन्सर)एक गोल्ड मेडल के लिए क्भ्,000 रुपए खर्च किए गए हैं। पूरे दीक्षांत समारोह में आरयू ने फ्क् लाख रुपए खर्च करने का बजट भी स्वीकृत किया है।

इन्हें एलपी विद्यार्थी मेमोरियल गोल्ड मेडल

एलपी विद्यार्थी मेमोरियल गोल्ड मेडल सेशन ख्0क्ब् में एस जूलिया मिंज और सेशन ख्0क्भ् में रंजना कुमारी को दिया जाएगा। रांची यूनिवर्सिटी में पहली बार एसटी स्टूडेंट्स के लिए एलपी विद्यार्थी मेमोरियल गोल्ड मेडल दिया जा रहा है। इसमें एंथ्रोपोलॉजी में एसटी कैटेगरी के स्टूडेंट का चयन किया गया है।

गाउन के खिलाफ एबीवीपी, करेगा विरोध

रांची यूनिवर्सिटी के फ्0वें दीक्षांत समारोह का विरोध एबीवीपी के कार्यकर्ता करने वाले हैं। एबीवीपी के अटल पांडेय ने बताया कि हम कई सालों से गाउन का विरोध कर रहे हैं। इस बार वीसी को भी गाउन के बिना डिग्री बांटने का आग्रह किया गया था, लेकिन उन्होंने हमारी मांगों को सिरे से खारिज कर दिया। इसलिए एबीवीपी ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और दीक्षांत समारोह का विरोध करने का निर्णय लिया है। अटल पांडेय का कहना है कि देश ने अंग्रेजों से आजादी पा ली, लेकिन विवि में डिग्री के लिए गाउन की परंपरा जारी है, जो गुलामी का परिचायक है। हमारी मांग है कि भारतीय परिधानों में डिग्री का वितरण किया जाए।