feature@inext.co.in

KANPUR: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ट्विटर पर अक्सर विवादित बयान देती रही हैं। यहां तक कि वह सेलिब्रिटीज को टैग कर उन्हें न जाने क्या-क्या लिख देती हैं। हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस तापसी पन्नू को सस्ती कापी बोलकर बवाल मचा दिया और अब दीपिका पादुकोण अपने एक वीडियो की वजह से रंगोली के निशाने पर आ गईं हैं।

घटिया तरीका है पब्लिसिटी पाने का...

इस ट्वीट में रंगोली चंदेल ने दीपिका के तरीके को वाहियात बताते हुए उन्हें डिप्रेशन के नाम पर पब्लिसिटी पाने वाला भी बताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, यह क्या हो रहा है? यह डिप्रेशन होता है, ये वही लोग हैं जिनको मेंटल वर्ड से प्रॉब्लम थी, मगर डिप्रेशन वीडियोज पर

बारातियों की तरह नाच रहे हैं। क्या घटिया वाहियात तरीका है डिप्रेशन के नाम पर पब्लिसिटी लेने का।

'छपाक' की शूटिंग के पहले दिन इसलिए रो पड़ी थीं दीपिका, हुआ था कुछ ऐसा

दीपिका पादुकोण करना चाहती हैं अपने डैड का रोल, उन्हें कहती हैं लेजेंड्री पर्सन

दीपिका का वीडियो बना जरिया

दरअसल हाल ही में दीपिका पादुकोण द लिव लव लाफ फाउंडेशन से जुड़ी थीं, जहां उन्होंने अपने डिप्रेशन से जुड़ी कई बातें शेयर की थीं। एनजीओ को प्रमोट करने के लिए दीपिका ने फाउंडेशन की एक महिला के साथ अपना एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह डांस करती हुई दिखाई दे रही थीं। दीपिका पादुकोण के इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए रंगोली चंदेल ने उन पर अपना निशाना साधा।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk