patna@inext.co.in

PATNA : 20 साल इंतजार के बाद बुधवार को अपना पहला रणजी मैच खेलने उतरी बिहार की टीम का जादू नहीं चल सका। शीर्ष बल्लेबाजों ने काफी निराश किया। मोइनुल हक स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज सिक्किम के बॉलरों आगे घुटने टेक दिए। 70 रनों के स्कोर पर ही बिहार के छह विकेट गिर गए। एक समय ऐसा आया जब लगा कि बिहार की टीम दो अंकों के स्कोर पर ही सिमट जाएगी। छठे और आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करने आए आशुतोष अमन और विवेक ने सातवें विकेट के लिए 141 रनों की बहुमूल्य साझेदारी कर टीम में जान फूंका और बिहार टीम 288 रनों का संतोषजनक स्कोर बना सकी। बेहद खराब प्रदर्शन करने वाली बिहार टीम पर सवाल भी उठने लगे हैं। पूर्व क्रिकेटरों और खेल समीक्षकों ने कहा कि शीर्ष क्रम में ऐसे खिलाड़ी रखे गए थे, जिनके प्रदर्शन पहले भी संतोषजनक नहीं रहा है।

आशुतोष और विवेक ने संभाली पारी

बेहद खराब शुरुआत के बाद विकेटकीपर विकास रंजन, गेंदबाज आशुतोष अमन और विवेक के दम पर बिहार की टीम पहले दिन 288 रन बनाकर संतोषजनक स्थिति में पहुंच चुकी थी। आशुतोष (89, 155 गेंद, आठ चौके) और विवेक (72, 141 गेंद, नौ चौके, एक छक्का) के बीच 141 रनों की अहम साझेदारी हुई। जहां एक ओर बिहार के बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन हो रहा था ग्राउंड पर वहीं दूसरी ओर सिक्किम के गेंदबाजों खास तौर पर तेज गेंदबाज ईश्वर चौधरी ने बिहार के खेमे में दहशत फैला कर खूब वाहवाही लूटी और 78 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए।

धोनी ने बिहार के लिए खेला था पहला रणजी मैच

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का बिहार क्रिकेट टीम से बहुत गहरा नाता है। धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। उस वक्त यह शहर बिहार में आता था मगर आज यह झारखंड की राजधानी है। 12 साल की उम्र में स्कूल क्रिकेट खेलने वाले माही ने रणजी क्रिकेट की शुरुआत ही बिहार की टीम से की थी। 1999-2000 में धोनी बिहार क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। पहले ही मैच में हॉफसेंचुरी लगाने वाले धोनी के बल्ले से पहला रणजी शतक भी बिहार की टीम से खेलते हुए आया। हालांकि कुछ सालों बाद जब बिहार से झारखंड अलग हो गया तो बिहार क्रिकेट टीम का अस्तित्व खतरे में आ गया क्योंकि झारखंड की अलग टीम बन चुकी थी और धोनी बिहार के बाद झारखंड से रणजी खेला करते थे।

Ind vs Aus : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही इस भारतीय खिलाड़ी ने दो मैचों जितनी गेंद अकेले खेलीं थी

Ind vs Aus : ये 2 फ्लॉप क्रिकेटर्स टीम इंडिया में आ रहे, रन बनाने वाले बाहर जा रहे

Cricket News inextlive from Cricket News Desk