GORAKHPUR: गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को गुरु ने शर्मशार कर दिया। कोचिंग सेंटर चलाने वाले एक शिक्षक ने अपने ही एक स्टूडेंट से कुकर्म की कोशिश की। मामला सिकरीगंज कस्बे का है। किसी तरह से शिक्षक के चंगुल से भागकर स्टूडेंट ने अपनी जान बचाई और घरवालों को आपबीती सुनाई। अभिभावकों की शिकायत के बाद पुलिस शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

कोचिंग पढ़ने गया थ्ा किशोर

सिद्धार्थनगर जिले का एक परिवार सिकरीगंज कस्बे में रहता है। उस परिवार का एक लड़का मॉर्डन पब्लिक चिल्ड्रेन एकेडमी का छात्र है। अध्यापक देवेंद्र शर्मा कोचिंग चलाता है। देवेंद्र के ही कोचिंग में पीडि़त किशोर भी पढ़ने जाता है। रविवार शाम करीब 4.30 बजे कोचिंग के लिए गया था। आरोप है कि टीचर देवेंद्र ने कहा कि आज शाम को मेरे घर चलो और सोमवार सुबह आया जाएंगे। किशोर अपने टीचर के साथ उसके घर चला गया। घर आने के बाद दोनों ने खाना खाया और उसके बाद सोने चले गए। आरोप है कि सोने के दौरान देवेंद्र किशोर के साथ अश्लील हरकत करने लगा तो उसने उसका विरोध किया। इस पर देवेंद्र उसे मारने-पीटने लगा। किसी तरह से वह जान बचाकर भागा। इसके बाद घर आकर उसने परिवारजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है।