-पति के आने पर आरोपी भाग गया, दी जान से मारने की धमकी

-जेठ के परिजनों पर मारपीट करने का भी आरोप, केस दर्ज

नवाबगंज : घर में अकेली महिला के साथ रिश्ते के जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। अचानक महिला का पति आ गया। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। दंपती जब आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो परिजनों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट एसएसपी के आदेश पर महिला की ओर दर्ज कराई गई है।

पति गया हुआ था बाहर

कस्बे से सटे बहोरनगला गांव में एक महिला घर में अकेली काम कर रही थी। उसका पति काम के सिलसिले में घर के बाहर गया हुआ था। इसी बीच महिला के पड़ोस में रहने वाला रिश्ते का जेठ उसके घर में घुस गया। आरोपी ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसी बीच महिला का पति घर आ गया। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। दंपती घटना की शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो उसके परिजनों उनके साथ मारपीट की।