- शादी का झांसा देकर तीन महीने तक दुष्कर्म का आरोप

- पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर डॉक्टर की तलाश की शुरू

HARIDWAR: शादी का झांसा देकर एक डॉक्टर पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। यह भी आरोप लगाया कि शादी करने की बात कहने पर डॉक्टर ने महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मारपीट के भी आरोप

पुलिस के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र की भूपतवाला निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि शिवलोक कॉलोनी निवासी डॉक्टर आदेश कुमार ने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ तीन महीने तक दुष्कर्म करता रहा। महिला का आरोप है कि उसने जब शादी के लिए कहा तो डॉक्टर ने शादी से इंकार कर दिया और इसका विरोध करने पर डॉक्टर ने उसके साथ मारपीट भी की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के साथ ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी डॉक्टर की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

फर्जी डॉक्टर ने वृद्धा को बेहोशी की दवा पिलाकर जेवर लूटे

RUDRAPUR: जिला अस्पताल में इलाज के लिए आई एक वृद्ध महिला से फर्जी डॉक्टर बन एक ठग ने उसके चार तोले के सोने के जेवर लूट लिए। फर्जी डॉक्टर ने महिला को बेहोशी की दवा पिलाकर वारदात को अंजाम दिया।

इलाज के बहाने पिलाई दवा

आवास विकास निवासी शांति देवी(7ख्) पत्नी स्व। देशराज चावला शुक्रवार सुबह उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंची। अस्पताल के गेट पर ही उसे एक युवक मिला, जिसने खुद को डॉक्टर बताया। इलाज का बहाना बनाकर फर्जी डॉक्टर उसे एक्सरे रूम में ले गया और जांच के बहाने उसे दवा पीने को कहा। दवा पीते ही वृद्धा बेहोश हो गई। इसके बाद फर्जी डॉक्टर उसके चार तोले के गहने लेकर चंपत हो गया। बेहोश देख हॉस्पिटल के स्टाफ ने महिला को भर्ती कराया और उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई है, पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।