-शिवपुर की युवती ने SSP से मिल देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, केस दर्ज

VARANASI : शिवपुर थाना एरिया के भरलाई की रहने वाली युवती ने अपने बहन के देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को एसएसपी से मिलकर आपबीती बतायी। एसएसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती ने बताया कि बहन के देवर ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित किया। यह सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा। इस दौरान युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक इनकार करने लगा। इस वक्त वह करौंदी में रहता है। इसी थाना एरिया के परमहंस नगर कॉलोनी में सगी बहनों ने यहां रहने वाले युवकों पर आए दिन छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। आजिज आकर उन्होंने भाई को इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद एरिया के रुपेश और राकेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।