आई फॉलोअप

-महिला थाना ने लालपुर धोबीघाट निवासी आरोपी टुयू मुंडा को दबोचा

-बेटी की सहेली 7 साल की बच्ची से रेप करने का मामला

RANCHI(16 Sep): बेटी की सहेली सात साल की बच्ची से चाकू की नोक पर दरिंदगी मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी टुयू मुंडा को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। वहीं, जेल जाने से पूर्व लालपुर थाना क्षेत्र के धोबीघाट निवासी आरोपी ने विक्टिम के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद से विक्टिम के मां-पिता दहशत में हैं। इन लोगों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मां ने आशंका जताई है कि आरोपी के लोग विक्टिम को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पुलिस ने कहा कि कोई कुछ नहीं करेगा। गौरतलब हो कि रांची के महिला थाना में सात वर्षीय बच्ची दरिंदगी को लेकर आरोपी टुयू मुंडा के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

थाना में महिलाओं का हंगामा

इधर, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद धोबीघाट की दर्जनों महिलाएं महिला थाना पहुंच गई और आरोपी युवक को बेकसूर बताया। कहा कि कि टुयू मुंडा ऐसा कुछ नहीं कर सकता। उसे फंसाया जा रहा है। इधर, सदर अस्पताल में जब पीडि़त मासूम की चिकत्सीय जांच की गई, तो उसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में दुष्कर्म की बात सामने आई है।