- चौरीचौरा इलाके की घटना, चचेरे भाई पर आरोप

GORAKHPUR: भाई-बहन के पावित्र रिश्ते को एक कलयुगी चचेरे भाई ने शर्मशार कर दिया। घर पर अकेली दिव्यांग किशोरी के साथ चचेरे भाई के रेप करने का मामला सामने आया है। किशोरी के मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है। घटना बुधवार रात की है। दिव्यांग की मां अपने मायके गई थी। किशोरी घर पर अकेले थी। आरोप है कि पास में ही रहने वाला चचेरा भाई घर में जबरन दाखिल हो गया और रेप किया। गुरुवार को मां जब लौटी तो किशोरी ने इसकी जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि छह महीने पहले भी आरोपी ने ऐसा काम गांव की एक महिला के साथ किया था। लेकिन जब गांव वालों ने सुलह समझौता करा दिया था। इस वजह से उसका मनोबल बढ़ा है और इस बार उसने चचेरी बहन को ही हवस का शिकार बनाया है। चौरीचौरा एसओ का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी अभी फरार है। तहरीर के आधार पर बुद्धिचंद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।