- शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप, आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस

RISHIKESH: शादी का झांसा देकर आयरलैंड की एक युवती से दुराचार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती पांच साल पहले योग सीखने ऋषिकेश आई थी। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

2013 में ऋषिकेश आई थी युवती

रविवार को आइरिश युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2013 में वह ऋषिकेश आई थी। ऋषिकेश में उसकी मुलाकात विवेक अवस्थी से हुई। विवेक योग शिक्षक है और अपना केंद्र चलाता है। वह विवेक के सानिध्य में योग सीखने लगी। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम हो गया। विवेक ने उससे विवाह का वादा किया। युवती का आरोप है कि पांच वर्षो से वह उसका शोषण कर रहा है। जब भी उसने शादी के लिए दबाव बनाया, विवेक उसे टालता रहा। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका है। मुनिकी रेती के थानाध्यक्ष मनीष उपाध्याय ने बताया कि आरोपी मूलरूप से मध्य प्रदेश, सी-31 ग्रीन एवेन्यू छतरपुर का रहने वाला है और ऋषिकेश में किराए पर रहता है। पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।