- ए निगेटिव ओर ओ निगेटिव ब्लड ग्रुप की सबसे ज्यादा किल्लत

- समय पर blood न मिल पाने के कारण कई मरीजों के ऑपरेशन लटके

- KGMU के ब्लड बैंक ने की लोगों से ब्लड डोनेशन की अपील

LUCKNOW: सिटी के अस्पतालों में एक नई समस्या ने जन्म ले लिया है। दरअसल, कुछ ब्लड ग्रुप्स कहीं मिल ही नहीं रहे हैं। खासकर, ए निगेटिव और ओ निगेटिव ग्रुप के ब्लड की किल्लत से सभी ब्लड बैंक हलकान हैं। ब्लड बैंक के प्रभारी लोगों से ब्लड डोनेट करने की अपील कर रहे हैं और मरीजों के तीमारदार इंतजार करने के लिए बेबस हैं।

नहीं हो रहा operation

रेयर ब्लड ग्रुप होने के कारण कई मरीजों का ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है। आलम यह है कि केजीएमयू की ब्लड बैंक में पिछले दो-तीन दिनों में कानपुर और केजीएमयू के सीटीवीएस डिपार्टमेंट से एक साथ कई मरीजों के लिए ए निगेटिव ब्लड ग्रुप की डिमांड आई। मगर किसी की भी जरूरत को पूरा नहीं किया जा सका है। यह नजारा आए दिन देखने को मिल रहा है।

निगेटिव ब्लड ग्रुप्स हैं रेयर

केजीएमयू के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की एचओडी और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ। तूलिका चंद्रा ने बताया कि सभी निगेटिव ब्लड ग्रुप्स की कमी रहती है। इनमें से एबी निगेटिव ग्रुप सबसे रेयर है। लेकिन, इस समय ए निगेटिव और ओ निगेटिव की सबसे ज्यादा किल्लत चल रही है। उन्होंने बताया कि केजीएमयू की ब्लड बैंक में इस समय निगेटिव ब्लड ग्रुप्स की इतनी दिक्कत है कि हर रोज एक या दो यूनिट ब्लड की सप्लाई हो रही है। पेशेंट्स लगातार वेट कर रहे हैं।

ओ निगेटिव की डिमांड

प्रो। तूलिका ने बताया कि ओ निगेटिव यूनिवर्सल डोनर है। इस कारण यह किसी को भी दिया जा सकता है। नवजात शिशुओं में ब्लड ग्रुप डिटरमिन नहीं हो पाता है। इसलिए उनमें ओ निगेटिव ही चढ़ाया जाता है। अगर हमारे पास चार यूनिट ओ निगेटिव होता है तो हम उसमें से दो यूनिट नियोनेटल यूनिट को देते हैं और दो यूनिट मरीजों को। इसमें कोई एंटीजन नहीं होता इसलिए यह सेफ है। केजीएमयू में पूरी नियोनेटल यूनिट है इसलिए हमेशा इस ब्लड ग्रुप की दिक्कत बनी रहती है।

निकालना पड़ता है रास्ता

प्रो। तूलिका ने बताया कि कानपुर से एक दिन पहले ही ए-निगेटिव की डिमांड आई थी। जो हमारे यहां भी नहीं था, लेकिन कानपुर में ओ-निगेटिव अवेलेबल था। हमने उन्हें ओ-निगेटिव ट्रांसफ्यूज करने को कहा क्योंकि इसे किसी को भी दिया जा सकता है। अगर वह भी न मिले तो रेयर स्थिति में ओ पॉजिटिव भी ट्रंासफ्यूज कर सकते हैं। लेकिन इसे गर्भवती मां या भविष्य में बेबी प्लान करने वाली महिलाओं को नहीं दिया जा सकता, क्योंकि इससे एंटी बॉडी बनती है। ऐसे में प्रेगनेंट वुमेन को नुकसान हो सकता है।

कर सकते हैं donate

अगर आपका ब्लड भी निगेटिव ग्रुप का है तो आप डोनेट कर मरीजों की जान बचा सकते हैं। केजीएमयू की ब्लड बैंक से ब्लड की जानकारी लेने या फिर डोनेट करने के लिए 9453764078 पर सम्पर्क कर सकते हैं। ब्लड डोनेशन से सम्बंधित किसी प्रकार की जानकारी के लिए www.transfusionmed.info पर लॉगऑन करें।