नाम बताने से इंकार

हाल ही में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर एशिया कप पर छठी बार कब्जा कर लिया हैं। बावजूद इसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कई बार विरोधी सवाल ही पूछे जाते हैं। अभी तीन दिन पहले कोलकाता में टीम इंडिया के डायरेक्टर शास्त्री से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के परफॉर्मेंस पर सवाल किया गया था। जिस पर टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री ने बड़े ही अनोखे अंदाज में जवाब दिया। उनका कहना था कि वह बहुत पहले ही इस बात का जिक्र कर चुके हैं धोनी एक कैप्टन की भूमिका में काफी अच्छे हैं। उनके बेस्ट कैप्टन वाले सारे लक्षण हैं। इतना ही नहीं कप्तान धोनी एक खिलाड़ी की भूमिका में काफी हद तक खरे उतरते हैं। बावजूद इसके दो-तीन लोग ऐसे हैं जो चाहते हैं कि धोनी रिटायरमेंट ले ले। वे इस पल का बेसब्री से इंतजार और कोशिश करते हैं। हालांकि उन लोगों का नाम बताने से शास्त्री ने साफ इंकार कर दिया।

बेहतर प्रदर्शन किया

इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कप्तान धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने कई बार बेहतर प्रदर्शन किया। कई बार वर्ल्ड चैंपियन बनी। टीम इंडिया ने 2007 में ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही  2011 में वनडे वर्ल्ड कप भी जीता है। इस दौरान उन्होंने उपकप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा की भी काफी तारीफ की। उनका कहना था कि ये दोनों भी काफी अच्छे प्लेयर हैं। हाल ही में एशिया कप में इन दोनों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद आमिर के स्पैल में उनको खेलते देखकर ऐसा लगता है कि ये दोनों वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं। जो आगे भी काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk