- जंतर मंतर पर केंद्र सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में जनपद से जाएंगे कार्यकर्ता

-जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बनी टीम

UNNAO:

सीएम अखिलेश यादव के जनपद में आने के बाद से कार्यकर्ताओं के तेवर व जोश में बढ़ोत्तरी हो गई है। सपा जिला कार्यकारणी की मासिक बैठक की अध्यक्षता अनवार अहमद के नेतृत्व में हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस ख्ख् तारीख को दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश दिये। कार्यकर्ताओं को एक जुट करने का काम विधान सभा अध्यक्षों को सौंपा गया है।

केंद्र सरकार को याद दिलाएंगे उनके वादे

महासचिव राजेश यादव ने बताया कि केंद्र में आने से पहले भाजपा ने जो घोषणा पत्र दिया था, जिसको माह से ज्यादा के समय बीतने के बाद भी शुरू नहीं किया गया। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष अनवार अहमद ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की गाइडलाइंस में रह कर कार्य करने के निर्देश दिये। पार्टी की छवि को धूमिल करने वाले के खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी।

सहयोगी दलों का रहेगा साथ

बैठक में बांगरमऊ के विधायक बदलू खां ने बताया कि पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव केंद्र सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में सहयोगी दलों का साथ लेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रेन से दिल्ली पहुंचने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं की मद्द भी की जाएगी।

भाजपा के एक दर्जन कार्यकर्ता सपा में आए

पूर्व सांसद राम कुमार ने बताया किभाजपा की नीतियों से तंग होकर नवाबगंज के मंडल महामंत्री कल्याण सिंह लोधी अपने एक कई साथियों संग सपा में शामिल हो गये। इस दौरान सदर विधान सभा अध्यक्ष रामबहादुर यादव, अनवर सिद्दकी, इकबाल हसन अन्सारी, मीडिया प्रभारी आलोक निगम, छोटेलाल भारतीय, राजेश मिश्रा, यु.सभा के पूर्व अध्यक्ष रजनीश यादव व अन्य मौजूद रहे।