मुंबई के लिए air india की पहली flight की take off

Allahabad: इंतजार की घडिय़ां खत्म। मंडे मार्निंग में 9.15 बजे मुंबई के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट टेक ऑफ करेगी। इस फ्लाइट के टेक ऑफ के साथ ही इलाहाबादियों की फ्लाइट फैसिलिटी को लेकर सालों से दबी हुई उम्मीदें भी टेक ऑफ करने का चांस बनता नजर आ रहा है। एविएशन एक्सपर्ट का मानना है कि अगर मुंबई की फ्लाइट सक्सेस रही तो फिर जल्द ही इलाहाबाद को कुछ और शहरों की फ्लाइट की सौगात भी मिल सकती है। क्योंकि ज्यादातर एविएशन कंपनियों ने अब अपना फोकस छोटे शहरों की तरफ किया हुआ है। ऐसे में एयर इंडिया के बाद एविएशन सेक्टर की कई अन्य कंपनियों ने भी जमीन तलाशना शुरू कर दिया है. 

11 साल के इंतजार के बाद बनी राह 
इलाहाबाद से दिल्ली की फ्लाइट सर्विस 2002 से स्टार्ट हुई थी। दिल्ली की फ्लाइट शुरु होने के दौरान ही मुंबई की फ्लाइट की डिमांड हो रही थी। कारण यह है कि इलाहाबाद से मुंबई के बीच पैसेंजर्स का अच्छा ट्रैफिक रहा है। लेकिन 11 साल बाद यह सर्विस शुरु हो पाई है। लेकिन अब फ्लाइट सर्विस की स्पीड तेज होने की उम्मीद बंधी है। करीब 20 सालों से ट्रैवल के बिजनेस से जुड़े हुए डीपी चटर्जी बताते हैं कि  अब छोटे शहरों में भी एयर पैसेंजर्स तेजी से जेनरेट हो रहा है। वह बताते हैं कि मुंबई रूट पर कई और फ्लाइट उड़ सकती है, बकायदा इसके लिए एविएशन कंपनियों द्वारा सर्वे वर्क किया जा रहा है. 

कुछ और शहर हैं लिस्ट में 
दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट सर्विस शुरु होने के बाद अब कुछ अन्य शहरों पर फोकस आ गया है। ट्रैवल एक्सपर्ट बताते हैं कि इलाहाबाद से बंगलौर व कलकत्ता का भी अच्छा खास पैसेंजर्स का रश है। दिल्ली-मुंबई के बाद अब इन शहरों की तरफ भी एविएशन कंपनियों का रूझान स्ट्रांग हो रहा है। पब्लिक ने भी कई बार शहर के सांसद से बंगलौर के लिए फ्लाइट की डिमांड रखी है। इस डिमांड को उड्डयन मंत्रालय के पास भी भेजा जा चुका है। ऐसे में अगर कंडीशन पॉजिटिव रहती है तो फिर बहुत उम्मीद है कि इन शहरों के लिए फ्लाइट जल्द ही इलाहाबाद से टेकऑफ करने लग जाए. 

नए टर्मिनल से भी मिलेगा अच्छा रिस्पांस 
इलाहाबाद में बम्हरौली पर ही नए टर्मिनल के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। जिसके बाद ट्रैवल एक्सपर्ट को उम्मीद है कि सिटी में एयर सर्विस और रिच होगी। उनका कहना है कि बम्हरौली एयरपोर्ट एयरपोर्ट के अंडर में है। ऐसे में यहां पर बहुत सारी रिस्ट्रक्शंस होने के साथ ही प्रापर एयरपोर्ट टर्मिनल की फैसेलिटी भी नहीं है। नए प्रस्तावित टर्मिनल में टैक्सी स्टैंड, पार्किंग, वेटिंग लॉज के साथ ही सिटी से कनेक्टिविटी के लिए ब्रिज भी बनाए जाने की बात पाइप लाइन में है। ऐसे में प्रस्तावित नया टर्मिनल भी एयर सर्विस के लिए संजीवनी बनने की उम्मीद है. 

दिल्ली से मुंबई वाया इलाहाबाद होगी फ्लाइट 
दिल्ली से टेकऑफ- 7.30 बजे 
इलाहाबाद में लैंडिंग- 8.45
इलाहाबाद से टेकऑफ- 9.45
मुंबई में लैंडिंग- 11.15 बजे 

मुंबई से टेक ऑफ- 7.45 मार्निंग 
इलाहाबाद में लैंडिंग-9.45
इलाहाबाद से टेकऑफ-10.15 बजे 
दिल्ली में लैंडिंग- 11.30 बजे 

(फ्लाइट मंडे, ट्यूज्डे, थर्सडे व फ्राइडे को चलेगी)

दिल्ली का टिकट कंफर्म न हो तो टेंशन न ले 
दिल्ली-मुंबई वाया इलाहाबाद के इस सर्किल में शुरु हुई फ्लाइट का एक और फायदा इलाहाबादियों को मिला है। वह यह की अगर ट्रेन में टिकट कंफर्म न हो या फिर किसी जरुरी काम से दिल्ली निकलना हो तो मार्निंग की फ्लाइट चार दिन ले सकते है। फ्लाइट 10.15 बजे यहां से चलकर 11.30 मार्निंग में दिल्ली में उतार देगी। सिटी से एक फ्लाइट मार्निंग में चलाने की डिमांड भी थी, ताकि उसी दिन जाकर वापस आया जा सकें। इस सर्किल ने यह फैसेलिटी भी दे दी है. 