- झमाझम बारिश ने उमस से दी राहत, अब रह रहकर भिगोते रहेंगे बादल

- वीकेंड पर बादलों की दस्तक से माहौल खुशनुमा, घरों से निकले लोग

ALLAHABAD: अब बादलों का सूखा खत्म होने वाला है। सैटरडे को हुई बारिश से मौसम ने अच्छे दिन की दस्तक दे दी है। वेदर एक्सप‌र्ट्स बताते हैं कि यह बादल अब सामान्य मानसून की तरह रह-रहकर आपको भिगोते रहेंगे। शनिवार दोपहर एक वीक बाद हुई बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी।

दोपहर में अचानक बदला मिजाज

पिछले एक वीक लंबे बारिश के गैप से लोग त्रस्त हो चुके थे। तेज धूप और बढ़ती उमस से जीना दुश्वार हो गया था। शनिवार को भी सुबह से ऐसा ही मौसम था लेकिन दोपहर में अचानक बादलों ने दस्तक देकर सबको चौंका दिया। डेढ़ घंटे तक लगातार हुई झमाझम बारिश से लोगों के चेहरे खिल गए। चलने वाली तेज हवाओं ने बारिश के मजे को दोगुना कर दिया।

डबल हुआ वीकेंड का मजा

बारिश से वीकेंड मजा भी दोगुना हो गया। शाम होते-होते लोग सड़कों पर दिखने लगे। नए यमुना ब्रिज, सरस्वती घाट, हाथी पार्क, कंपनी बाग में मेला सा लगा रहा। लोगों ने फैमिली संग सैर-सपाटे का जमकर मजा लिया। पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ती उमस लोगों को परेशान कर रखा था। ऐसे में माना जा रहा था कि पिछली बार की तरह यह वीकेंड भी खराब मौसम की भेंट चढ़ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। झमाझम बारिश के बाद हुई ठंडक से पब्लिक ने तरावट महसूस की।

क्भ् तक थंडर स्टार्म, फिर मूसलाधार बारिश

वैसे तो हर साल मानसून ख्0 जून के बाद दस्तक देता है लेकिन इस बार अलनीननो इफेक्ट के चलते देशभर में बारिश कम हुई। वेदर एक्सप‌र्ट्स का कहना है कि क्भ् जुलाई से सामान्य मानसून के दस्तक देने की जो घोषणा हुई थी वह सच साबित हो रही है। शनिवार को हुई बारिश इसी की शुरुआत मानी जा रही है। एक्सप‌र्ट्स के मुताबिक क्भ् जुलाई तक थंडर स्टार्म देखने को मिलेगा। जिसमें बादलों की गड़गड़ाहट, बिजली चमकने के साथ तेज बूंदे गिरेंगी। ऐसा रुक-रुक होता रहेगा। इसके बाद क्म्, क्7 और क्8 जुलाई को मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। हालांकि इसके बाद भी सामान्य मानसून लोगों को भिगोता रहेगा।

- इस बार मानसून लेट है। क्भ् जुलाई से जो बारिश की घोषणा हुई थी उसके मुताबिक शनिवार को मौसम में बदलाव हुआ है। ये क्रम अभी जारी रहने की पूरी उम्मीद है। क्म् से क्8 जुलाई के बीच मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

डॉ एआर सिददीकी, ज्योग्राफी डिपार्टमेंट, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी

- भविष्य में बारिश होने की पूरी उम्मीद है लेकिन बीच-बीच में गैप बना रहेगा। पिछले सालों की तरह इस बार मानसून कमजोर होने से ऐसे हालात बने हैं। हालांकि, सामान्य मानसून ने दस्तक दे दी है।

डॉ। अनुपम पांडेय, ज्योग्राफी डिपार्टमेंट, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी