-विकासखंड जौनपुर के क्षेत्र पंचायत चुनाव संपन्न

-इस चुनाव में भाजपा के तीनों प्रत्याशी विजयी हुए

-विजयी प्रत्याशियों ने जीत के बाद मनाया जश्न

MUSSOORIE : विकासखंड जौनपुर के क्षेत्र पंचायत प्रमुख के तीन पदों के लिए रविवार को विकास खंड मुख्यालय थत्यूड़ में संपन्न हुए। इस चुनाव में भाजपा के तीनों प्रत्याशी विजयी हुए हैं। क्षेत्र प्रमुख पद पर भाजपा के कुंवर सिंह पंवार(ख्क् मत) ने कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह रावत(क्9 मत)को मात्र ख् वोट से हराया। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर भाजपा के भोला परमार(ख्ब् मत) ने कांग्रेस के जोध सिंह(क्म् मत) को आठ वोट से तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए भाजपा के बुद्धि प्रसाद सेमवाल(ख्ब् मत) ने कांग्रेस के सोबन सिंह(क्म् मत) को आठ वोट से पराजित किया।

जुलूस निकाल कर खुशियां मनाई

चुनाव एआरओ एनएस खोलिया की देखरेख एवं दिशा निर्देशन में संपन्न हुए। एआरओ के सहायक के तौर पर आरएम निराला, बीडीओ जौनपुर बीएस राणा तथा आरके जैन मौजूद रहे। विजयी प्रत्याशियों ने थत्यूड़ बाजार में जुलूस निकाल कर खुशियां मनाई तथा एक दूसरे को जीत की बधाईयां दी। इस मौके पर भाजपा विधायक महाबीर सिंह रांगड़, पूर्व काबीना मंत्री खजान दास, मंडल अध्यक्ष एनएस पंवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीरा सकलानी व सुभाष रमोला, राजेश नौटियाल, कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री मनमोहन सिंह मल्ल, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवीसिंह चौहान तथा ब्लॉक अध्यक्ष विजय गुसाईं तथा अनेकों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।