-पूर्व जिप। सदस्य के पति पर हिस्ट्रीशीटर के इशारे पर भांजे और रिश्तेदार ने हमला किया था

द्मड्डठ्ठश्चह्वह्म@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

यन्हृक्कक्त्र : कल्याणपुर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति पर हुए जानलेवा हमले में करीबी रिश्तेदारों का नाम सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक करीबी रिश्तेदार विकास दुबे ने राजनीतिक रंजिश में उसकी हत्या की साजिश रची थी। उसने भांजे और उसके साथियों को हमला करने के लिए भेजा था, लेकिन वे चूक गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी

कल्याणपुर में कश्यप नगर निवासी अनुराग दुबे सिविल कॉन्ट्रेक्टर हैं। उनकी पत्नी रीता जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। मंगलवार शाम अनुराग घर के पास ड्राइवर अंशुल, पड़ोसी राकेश सिंह समेत अन्य दो लोगों के साथ बैठकर बात कर रहे थे। तभी नकाबपोश तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अनुराग, उनका ड्राइवर अंशुल और पड़ोसी राकेश सिंह घायल हो गए थे। हालत नाजुक होने से अनुराग को रीजेंसी अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जबकि अन्य दोनों का हैलट में इलाज चल रहा है।

कई सालों से है रंजिश

पूर्व जिला पंचायत सदस्य का पति अनुराग दुबे का विकास दुबे करीबी रिश्तेदार है। सूत्रों के मुताबिक विकास और अनुराग की कई साल से रंजिश है। दोनों एक ही गांव के है। चुनाव में एक दूसरे का विरोध करते है। दोनों ने एक दूसरे पर कई मुकदमे दर्ज करा रखे हैं।

जेल में हमले की साजिश रची

पुलिस के मुताबिक विकास तीन महीने से माती जेल में बंद है। विकास जेल में ही रहकर अनुराग की हत्या करवाना चाहता था। उसने जेल में साजिश रची और रिश्तेदार अमन तिवारी, रज्जन अवस्थी, कमलेश और उनके साथियों पर अनुराग पर हमले के लिए भेजा था। अमन और पवन विकास के भांजे है। तीनों सफेद स्कार्पियो कार से पहुंचे थे। उन्होंने तमंचे, रिवाल्वर और दोनाली बंदूक से अनुराग पर गोलियां चलाई थी।

30 से ज्यादा मुकदमे

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर तीस से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। डेढ़ दशक पूर्व बीजेपी सरकार के राज्य मंत्री संतोष शुक्ला की हत्या में विकास दुबे का नाम आया था, लेकिन कोर्ट ने सबूतों के अभाव में उसको बरी कर दिया था। इसके बाद विकास बहुजन समाज पार्टी से जुड़ गया था। उसने जेल में रहकर पत्नी को निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य बनवा दिया था।

----------------------

अनुराग की पत्नी ने विकास दुबे और उनके रिश्तेदारों पर हमला करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

अखिलेश कुमार, एसएसपी