- पूरे दिन हुए झमाझम बारिश, कई जगह हुआ जलभराव

- आज भी हो सकती है बारिश, मौसम रहेगा सुहाना

मेरठ। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से खासी राहत दी है। देर रात तक बारिश का सिलसिल जारी रहा। वहीं दूसरी ओर तेज बारिश के कारण शहर जलमग्न हो गया।

यहां हुआ जलभराव

शुक्रवार को बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। बारिश के कारण घंटाघर, जली कोठी, बच्चा पार्क, जिमखाना मैदान, फूलबाग कॉलोनी, ब्रह्मापुरी, सरायलाल दास, सेठ वाली गली, खैरनगर गेट, दिल्ली रोड, शारदा रोड पर पानी भर गया। यही नहीं नगर निगम ऑफिस भी जलभराव से अछूता नहीं रहा। पानी भरने के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोगों के वाहन तक बीच में बंद हो गए।

नाला सफाई की खुली पोल

नगर निगम अब भी नालों की सफाई में जुटा हुआ है। वहीं दूसरी ओर नगर स्वास्थ्य अधिकारी तथा महापौर ने इस बार बारिश में जलभराव न होने का दावा किया था। लेकिन शुक्रवार को महापौर और नगर स्वास्थ्य अधिकारी के दावों की पोल खुल गई।

136.6 एमएम हुबारिश

शुक्रवार सुबह शुरू हुई बारिश देर रात तक रूक रूक पड़ती रही। मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को 136.6 एमएम बारिश हुई।

आज भी हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की माने तो शनिवार को भी बारिश होगी। मौसम यूं ही सुहाना रहेगा। हालांकि रविवार को धूप निकलने की संभावना मौसम वैज्ञानिक ने जताई है।

ये रहेगा तापमान

तारीख अधिकतम न्यूनतम

23 सितंबर 30 डिग्री 24 डिग्री

24 सितंबर 30 डिग्री 24 डिग्री

25 सितंबर 32 डिग्री 25 डिग्री

26 सितंबर 32 डिग्री 25 डिग्री

27 सितंबर 32 डिग्री 25 डिग्री

28 सितंबर 33 डिग्री 23 डिग्री

तेज बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव हुआ है। लेकिन बारिश रोकने के बाद पानी की निकासी हो गई थी। यदि कुछ स्थानों पर अभी जलभराव है तो वहां पर पानी की निकासी तत्काल कराई जाएगी।

डॉ। कुंवर सेन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी