शनि देव 26 अगस्त की देर रात वक्री से हुए मार्गी, 23 अक्टूबर तक रहेंगे मार्गी और सालभर देंगे शुभ परिणाम

ALLAHABAD: शनि देव के प्रभाव से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। ऐसे व्यक्तियों पर अब शनि देव की शुभ कृपा बरसने वाली है। शनि देव 26 अगस्त की मध्य रात्रि को देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु़ से मार्गी होते हुए मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर चुके, जहां शनिदेव कार्तिक शुक्ल पक्ष पंचमी यानि 23 अक्टूबर तक विद्यमान रहेंगे, वहीं इसी दिन फिर से धनु राशि में प्रवेश करके साल भर विद्यमान रहकर सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन में खुशी प्रदान करेंगे।

देश व समाज पर भी अच्छा असर

वृश्चिक राशि में मार्गी होने का असर देश और समाज पर भी अनुकूल रहेगा। उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक पं। दिवाकर त्रिपाठी पूर्वाचली के मुताबिक छह अप्रैल से वक्री रहने के बाद से शनि देव की चाल मार्गी हो गई है। शनि देव जब मार्गी होते हैं तो समाज में सौहार्द स्थापित होता है और सभी राशियों के जातकों के जीवन में खुशियों का संचरण होता है। पं। विद्याकांत पांडेय ने बताया कि ग्रहों में न्यायाधीश के रूप में शनि देव प्रसिद्ध हैं। उनका मार्गी होना हर किसी के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा।

बाक्स

इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

मेष : आर्थिक मजबूती व रोगों से मुक्ति

वृष : स्वास्थ्य सुधार व आर्थिक उन्नति

मिथुन : बीमारियों से छुटकारा व सम्मान में वृद्धि

कर्क : शिक्षा में सफलता, नए साधन की प्राप्ति

सिंह : वाहन सुख व विवादों का समाधान

कन्या : पराक्रम में वृद्धि व रोगों से छुटकारा

तुला : व्यापार में लाभ व नौकरी पेशा में प्रोन्नति

वृश्चिक : पेट की बीमारी से छुटकारा व करियर में प्रोन्नति

धनु : भाग्योदय व नौकरी में पदोन्नति

मकर : आय वृद्धि व व्यापार की शुरुआत

कुंभ : सरकारी लाभ व संतान सुख

मीन : वाहन सुख व कार्य क्षेत्र में उन्नति