- हर धर्म के धर्मस्थलों की मांगी गई सूची

- जिला प्रशासन जुटा रहा आंकड़ा, संवरेगी सूरत

GORAKHPUR : जिले के धर्मस्थलों की सजाया जाएगा। उनकी साफ सफाई कराकर सूरत संवारी जाएगी। इसके लिए हर धर्म से दो स्थलों के नाम की डिमांड की गई है। प्रदेश सरकार की चिट्ठी मिलने के बाद जिला प्रशासन के अफसर इसकी तैयारी में जुट गए हैं। एडीएम सिटी ने बताया कि सूची मिलने के बाद प्रदेश सरकार बजट जारी करेगी।

उपेक्षा के शिकार धर्मस्थल

जिले के कई धर्मस्थल उपेक्षा के शिकार हैं। इन धर्मस्थलों की देखरेख के लिए सरकार कोई बजट नहीं खर्च करती। पब्लिक के सहयोग से ऐसे धर्मस्थलों का संरक्षण किया जा रहा है। गाहे-बेगाहे मौकों पर धर्म स्थलों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई की जाती है। सरकारी मदद मिलने और इनकी ठीक से देखभाल होने पर स्थलों की दशा सुधारने में मदद मिलेगी। इसके लिए पहल की गई है।

दो धर्म स्थलों का मांगा नाम

धार्मिक स्थलों की दशा सुधारने के लिए हर धर्म के लोगों से नाम आमंत्रित किए गए हैं। स्थल को किस तरह से, कितने बजट की जरूरत पड़ेगी। इसका आकलन किया जाएगा। चयनित नाम वाले स्थलों को देखकर प्रशासन की टीम रिपोर्ट लगाएगी। प्रशासन की रिपोर्ट पर प्रदेश सरकार मुहर लगाएगी। हर धर्म से चुने गए दो स्थलों में किसी एक का पुनरुद्धार कराया जाएगा।

प्रदेश सरकार से आए निर्देश के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सभी धर्म के दो स्थलों का चयन करके सूची भेजी जाएगी।

बीएन सिंह, एडीएम सिटी