-खुराफातियों ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश

-लोगों ने जताई नाराजगी, थाना में इकट्ठा हुई भीड़

BAREILLY: सिटी में एक तरफ जहां पुलिस-प्रशासन माहौल सुधारने में लगा हुआ है वहीं खुराफाती तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश में हैं। कर्मपुर चौधरी में किसी ने रात के अंधेरे में धार्मिक स्थल के बोर्ड पर कुछ पोत दिया और एक बोर्ड उखाड़ ले गए। पुलिस ने बोर्ड पर दोबारा लिखने का प्रयास किया तो लोगों ने रोक दिया। इसके बाद सकलैनी पक्ष के लोग इज्जतनगर थाना में भारी संख्या में इकट्ठा हो गए। मौके पर सीओ व अन्य पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। सकलैनी पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

पहले भी हो चुका विवाद

ख्7 मई की रात में इज्जतनगर के कर्मपुर चौधरी में धार्मिक स्थल को लेकर बवाल हो गया था। इस घटना से गुस्साए लोगों ने डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल का घेराव करने के साथ ही मार्च भी निकाला था। पुलिस इस केस में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं ट्यूजडे रात धार्मिक स्थल के बोर्ड को लेकर माहौल फिर गरमा गया।

करमपुर चौधरी में धार्मिक स्थल का बोर्ड उखाड़ने का मामला आया था। लोगों ने दूसरे पक्ष के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

असित श्रीवास्तव, सीओ सिटी थर्ड