आनंद भवन के साथ शहर में कई जगह हुए कार्यक्रम

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान को किया गया याद

ALLAHABAD:

किसी भी देश के विकास में विज्ञान व सूचना प्रौद्योगिकी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश में विज्ञान व सूचना क्रांति को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने ही देश को विज्ञान के क्षेत्र में सम्पन्न बनाया है। उसी वजह से देश लगातार आगे बढ़ रहा है। कुछ इसी तरह के शब्दों के साथ 72वें जयंती के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया गया व आनंद भवन में श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

आज भी उपयोगी हैं नीतियां

पूर्व प्रधानमंत्री की जन्मस्थली आनंद भवन में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों के साथ अन्य लोग जुटे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया व श्रद्धासुमन अर्पित किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व। राजीव गांधी की जयंती पर नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जेएन मिश्रा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश के विकास के लिए जो योजनाएं और नीतियां बनाई, वे वर्तमान समय में भी उपयोगी साबित हो रही हैं।

देश के विकास पर था जोर

शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों व पदाधिकारियों ने खुल्दाबाद स्थित बाल सुधार गृह में बच्चों के बीच फल, मिठाई का वितरण किया। उनका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव तसलीमुद्दीन व शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मो। असलम ने किया। इन लोगों ने आनंद भवन पहुंचकर राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां आयोजित विचार गोष्ठी में मो। असलम ने कहा कि राजीव गांधी देश को ऊंचाईयों पर ले जाना चाहते थे। आतंकवाद को खत्म करना चाहते थे। सूचना व प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उन्होंने भारत को ऊंचाई पर ले जाने का काम किया। इस दौरान मुकुल दीक्षित, वीके दीक्षित, जयशंकर मिश्रा, मो। शहाब, वसीम उल्ला अंसारी, राजकुमार शुक्ला, सौरभ शर्मा, इरशाद उल्ला, रविंद्र जायसवाल, विकास कौशल, डा। अनीस अख्तर आदि मौजूद रहे।

शहभोज का आयोजन

शाहगंज इलेक्ट्रानिक मार्केट स्थित कार्यालय में अल्पसंख्यक विभाग इलाहाबाद की चेयरमैन रजिया सुल्तान की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कहा गया कि युवाओं को 18 साल की उम्र में वोट देने का अधिकार, कम्प्यूटर क्रांति पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ही देन है। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्‍‌न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर एससी-एसटी प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मंजू मिश्रा के आवास पर सहभोज का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों के साथ ही कांग्रेसियों ने भाग लिया। इस दौरान जय प्रकाश तिवारी, दीपचंद्र शर्मा, अजीत कुशवाहा, मयंक प्रजापति, राजाराम कनौजिया, साजिद, निजामुद्दीन, अनमोल शरण, मो। अफरोज, बृजपाल आदि मौजूद रहे।