-प्रतापगढ़ कुंडा के विनोद ने लगाया सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय में लड़के को बदलने का आरोप

-चिकित्सालय स्टॉफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

PRAYAGRAJ: शहर स्थित सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय में बदले गए लड़के के मामले में मंगलवार की देर रात कर्नलगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह रिपोर्ट बच्चे के पिता विनोद कुमार गुप्ता की तहरीर चिकित्सालय स्टाफ के लिखी लिखी गई है। पुलिस को बताया है कि कुंडा प्रतापगढ़ सीएचसी से प्राप्त रिपोर्ट में जुड़वां लड़के हुए हैं। यहां उसके एक लड़के की मौत हो गई। दूसरे लड़के की जगह चिकित्सालय का स्टाफ उसे लड़की दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीएचसी की रिपोर्ट में जुड़वां लड़के

प्रतापगढ़ जिले के कुंडा तहसील स्थित साहिबापुर पहाड़पुर बनोही गांव निवासी विनोद कुमार गुप्ता पुत्र अमृत लाल की पत्नी को करीब नौ दिन पहले प्रसव पीड़ा हुई। इस पर विनोद ने पत्नी प्रीती साहू को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। बताया कि सीएचसी में 16 नवंबर को उसने सातवें माह में दो बेटों को जन्म दिया। बच्चों की हालत नाजुक थी। डॉक्टरों ने दोनों बेटों को सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। वे दोनों बेटों को यहां लाकर भर्ती कर दिया। यहां 17 नवंबर को उसके एक बेटे की मौत हो गई। परिवार सहित वे मृत बेटे का अंतिम संस्कार करने फाफामऊ चला गया। लौट कर आया तो पता चला कि दूसरे बेटे को सीरियस बताते हुए स्टॉफ ने एसएनसीयू (शिक न्यू चाइल्ड यूनिट) में भर्ती कर दिया है। जहां पुरुषों का आना जाना मना है। आरोप है कि उसकी बहन आई तो बच्चे को देखने के लिए एसएनसीयू के अंदर गई। जहां लड़के की जगह लड़की दिखाया गया। बच्चे को बदले जाने का विरोध करने पर पर स्टॉफ ने लड़की को लेकर भाग जाने की चेतावनी दी। जबकि कुंडा सीएचसी से दिए गए रेफर कागज में जुड़वा लड़का बताया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय स्टॉफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसकी पत्‍‌नी का इलाज कुंडा सीएचसी में ही चल रहा है।

वर्जन

विनोद की तहरीर पर बच्चे को बदलने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसके पास मौजूद कुंडा सीएचसी से प्राप्त रिपोर्ट में जुड़वा लड़का लिखा गया है। मामले में सच्चाई की जांच की जा रही है।

-सत्येन्द्र सिंह, इंस्पेक्टर कर्नलगंज