MUSSOORIE : पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने ट्यूजडे को मसूरी के अधिकांश शौचालयों का औचक निरीक्षण किया, इससे सफाई कर्मचारियों सहित अधिकारियों में हड़कंप मच गया। शौचालयों की दुर्दशा देखकर पालिकाध्यक्ष ने कर्मचारियों को खूब लताड़ लगाई। उन्होंने एमडीडीए अधिकारियों से बातचीत कर उनके द्वारा संचालित शौचलयों की व्यवस्था दुरूस्त करने को कहा। पालिकाध्यक्ष मल्ल ने पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक शौचालयों से चोरी हुए सामान की वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाएं। इस दौरान पालिका अधिशाषी अधिकारी अजहर अली, मुख्य सेनिटरी निरीक्षक आरके अग्रवाल, जलसंस्थान एई टीएस रावत तथा पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक बीरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।