कानपुर। भारत में गणतंत्र दिवस राजपथ पर होने वाली परेड बेहद खास होती है। इस दाैरान देश के अलग-अलग रंग एक मंच पर दिखाई देते हैं। इस बार भी परेड में कई राज्यों, केंद्र सरकार के मंत्रालयों और जनजातीय अतिथियों की झांकिया ने छटा बिखेरी तो साथ ही भारतीय सेनाओं ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। अाइए तस्वीरों के जरिए यहां देखें...

गणतंत्र दिवस : राजपथ पर किसी ने रचा इतिहास तो किसी ने दिखाए स्टंट,यहां देखें पीएम से लेकर खास मेहमान तक की एक झलक

राजपथ पर  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक अलग ही अंदाज दिया। इस दाैरान उनके साफे का रंग केसरिया था। वह पारंपरिक कुर्ता पायजामा एवं नेहरू जैकेट पहने थे। इस दाैरान गणतंत्र दिवस के माैके पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा मुख्य अतिथि के रूप में माैजूद रहे।

गणतंत्र दिवस : राजपथ पर किसी ने रचा इतिहास तो किसी ने दिखाए स्टंट,यहां देखें पीएम से लेकर खास मेहमान तक की एक झलक

गणतंत्र दिवस की थीम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से जुड़ी थी। ऐसे में कुछ इस तरह से बापू की झांकी निकाली गई। इस दाैरान अधिकांश झाकियां राष्ट्रपिता पर केन्द्रित रहीं।

गणतंत्र दिवस : राजपथ पर किसी ने रचा इतिहास तो किसी ने दिखाए स्टंट,यहां देखें पीएम से लेकर खास मेहमान तक की एक झलक

गणतंत्र दिवस की परेड देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखी। राजपथ पर मार्चिंग कंटेस्टेंट्स और मैकेनाइज्ड कॉलम का एक खूबसूरत दृश्य।  

गणतंत्र दिवस : राजपथ पर किसी ने रचा इतिहास तो किसी ने दिखाए स्टंट,यहां देखें पीएम से लेकर खास मेहमान तक की एक झलक

इस दाैरान भारतीय सेनाओं ने दिखाया अपना रंग दिखाया। भारतीय सेना के तीनों अंगों ने शक्ति प्रदर्शन किया।

गणतंत्र दिवस : राजपथ पर किसी ने रचा इतिहास तो किसी ने दिखाए स्टंट,यहां देखें पीएम से लेकर खास मेहमान तक की एक झलक

भारतीय वायुसेना के जांबाजों ने भी आसमान में समां बांध दिया। यहां 3 सुखोई-30 एमकेआइ विमानों ने त्रिशूल फॉरमेशन की तो लोगों की निगाहें ठहर गईं।

गणतंत्र दिवस : राजपथ पर किसी ने रचा इतिहास तो किसी ने दिखाए स्टंट,यहां देखें पीएम से लेकर खास मेहमान तक की एक झलक

गणतंत्र दिवस की परेड के दाैरान राष्ट्रपति के अंगरक्षकों ने भी मार्च किया। प्रेसीडेंट बाॅडीगार्ड को हजारों सैनिकों के बीच से कद काठी के मुताबिक चुना जाता है। यह भारतीय सेना की बेहतरीन रेजिमेंटों में से एक है।  

गणतंत्र दिवस : राजपथ पर किसी ने रचा इतिहास तो किसी ने दिखाए स्टंट,यहां देखें पीएम से लेकर खास मेहमान तक की एक झलक

वहीं इस बार महिलाओं ने भी गणत्रंत्र दिवस की परेड में इतिहास रच दिया। इस बार महिला शक्ति का प्रदर्शन परेड की मुख्य बात थी। लेफ्टिनेंट भावना कस्तूरी ने इस साल परेड में सभी-पुरुष सेना टुकड़ी का नेतृत्व किया। ऐसा करने वाली वह पहली महिला अधिकारी हैं।

गणतंत्र दिवस : राजपथ पर किसी ने रचा इतिहास तो किसी ने दिखाए स्टंट,यहां देखें पीएम से लेकर खास मेहमान तक की एक झलक

इसके अलावा आर्मी सिग्नल कोर की कैप्टन शिखा सुरभी ने चलती मोटरसाइकिल पर खड़े होकर सलामी देकर सबको हैरान कर दिया। वहीं इस बार की परेड में पहली बार शामिल असम राइफल्स की महिला टुकड़ी शामिल हुई। इसका नेतृत्व मेजर खुशबू कंवर ने किया।

गणतंत्र दिवस : राजपथ पर किसी ने रचा इतिहास तो किसी ने दिखाए स्टंट,यहां देखें पीएम से लेकर खास मेहमान तक की एक झलक

वहीं इस परेड में राज्यों और केंद्र सरकारों के विभागों की झांकियों को दिखाया। यहां उनके अलग-अलग रंग देखने को मिले हैं। यह झांकी गुजरात राज्य की ओर से प्रदर्शित की गई है।

गणतंत्र दिवस : राजपथ पर किसी ने रचा इतिहास तो किसी ने दिखाए स्टंट,यहां देखें पीएम से लेकर खास मेहमान तक की एक झलक

गणतंत्र दिवस की परेड में झाकियों के जरिए भारत के अलग-अलग रंग रूप दिखाई दिए। यह झांकी कर्नाटक राज्य की ओर से तैयार की गई है।

गणतंत्र दिवस परेड : बस कंडक्टर की बेटी मेजर खुशबू ने बताया सफलता पाने का ये मूल मंत्र, एक बार जरूर पढ़ें

National News inextlive from India News Desk