- पुरुष वर्ग में राजीव पाण्डेय, महिला वर्ग में आरती सिंह व बालक वर्ग में राजेश रहे फ‌र्स्ट

ALLAHABAD: गणतंत्र दिवस के मौके पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से ओपन पुरुष, महिला के साथ ही अण्डर 15 एज ग्रुप के लिए साइकिल रेस का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में राजीव पाण्डेय, महिला वर्ग में आरती सिंह व बालक वर्ग में राजेश फ‌र्स्ट रहे।

इन्होंने मारी बाजी

आरएसओ संजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रेस का शुभारम्भ किया। पुरुष वर्ग में राजीव पाण्डेय फ‌र्स्ट, शुभम गुप्ता सेकंड, राहुल सिंह थर्ड, चंदन पाण्डेय फोर्थ, देव प्रकाश मिश्र फिफ्थ, सुनील कुमार यादव ने सिक्स प्लेस हासिल किया। महिला एज ग्रुप में आरती सिंह फ‌र्स्ट, आशिमा टेटे सेकंड, निधि यादव थर्ड, निकिता कुशवाहा फोर्थ प्लेस लिया। जबकि साइकिल रेस के बालक ग्रुप में राजेश कुमार फ‌र्स्ट, सागर नायक सेकंड, अनिरूद्ध त्रिपाठी थर्ड, अभिषेक कुमार फोर्थ व रितिक कुमार सोनकर ने फीप्थ प्लेस लिया है। इसमें ओपन पुरुष व महिला वर्ग में प्रथम तीन स्थान स्थान पाने वाले विजेताओं को चेक द्वारा 3100, 2100, 1100 दिया गया। इसके अलावा पांच सौ रुपये के तीन सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ अटल कुमार राय मौजूद रहे। इस मौके पर मो रूस्तम खां, राम मिलन, सत्येन्द्र सिंह, रवि कुमार शर्मा, बृजेश सोनी, रंजीत कुमार यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।