- विवेक हत्याकांड का हुआ खुलासा, पुलिस ने आरोपी संजीव को किया गिरफ्तार

-हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद

GORAKHPUR:

कोतवाली के अलीनगर में 11 जुलाई की रात रेस्टोरेंट मालिक विवेक के मर्डर की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई। इस मामले में पत्‍‌नी प्रीती की तहरीर पर नामजद पादरी बाजार के संजीव कुमार श्रीवास्तव ही हत्यारा निकला। संडे को को पुलिस ने उसे धरदबोचा। पुलिस की मानें तो मृतक विवेक ने संजीव को प्रॉपर्टी के लिए दो किस्तों में 95 लाख रुपये दिए थे। विवेक अक्सर पैसे की मांग कर रहा था लेकिन संजीव पैसे नहीं देना चाहता था। इसलिए उसने विवेक को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनायी और विवेक की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने उसके पास से हत्या में यूज तमंचा बरामद कर लिया है।

11 जुलाई को हुई थी हत्या

कोतवाली के अलीनगर निवासी विवेक अग्रवाल की 11 जुलाई को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उसे दरवाजे पर बाइक से आये बदमाशों ने उसे पेट में गोली मार दी थी। फैमिली मेंबर्स ने उसे मेडिकल कॉलेज एडमिट कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने विवेक हत्या कांड में नामजद संजीव कुमार श्रीवास्तव की तलाश में लगी थी। संडे को उन्हें बड़ी कामयाबी हाथ लगी और पुलिस ने संजीव कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। संजीव ने पूछताछ में बताया कि विवेक से एक साल पहले 35 लाख रुपये और दूसरी बार 60 लाख रुपये लिए थे। जिसका ब्याज उसने विवेक को नहीं दिया था। मृतक विवेक ने इस मामले में कार्रवा‌ई्र करने की बात कही थी। इस रकम को लौटाना न पड़े इसलिए संजीव ने विवेक की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने संडे को न्यायिक हिरासत में संजीव को जेल भेज दिया।

विवेक की हत्या पैसे के लिए की गयी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद हुआ है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

- विजय राज सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली